
नोकिया ब्रांड के तहत HMD Global ने अमेरिकन मार्केट में दो नए लो बजट स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी ने Nokia C300 और Nokia C110 को लॉन्च किया है जो कम कीमत में अटरेक्टिव लुक और शानदार फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करते हैं। नोकिया सी110 के बारे में (यहां क्लिक कर) जाना जा सकता है तथा नोकिया सी300 की सभी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nokia C300 प्राइस
नोकिया सी300 सबसे पहले अमेरिकन बाजार में बिकेगा जहां इसे सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही पेश किया गया है। इस फोन में 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत $139 यानी इंडियन करंसी अनुसार 11,000 रुपये के करीब है। कंपनी ने फोन को blue कलर में पेश किया है।

Nokia C300 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन – यह मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एक वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जिसे 2.5डी ग्लास प्रोटेक्ट किया गया है। इसपर 450निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर भी मिलते हैं।
प्रोसेसर – नोकिया सी300 में 11नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 610जीपीयू मौजूद है।
ओएस – नोकिया ने अपने नए स्मार्टफोन सी300 को एंड्रॉयड 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर पेश किया है। यह प्योर एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसपर कोई भी एस्क्ट्रा यूआई लेयर नहीं दी गई है। इस फोन में फालतू की प्री-इंस्टाल्ड ऐप व ब्लोटवेयर भी नहीं दी गई है।
कैमरा – फोटोग्राफी के लिए Nokia C300 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी – पावर बैकअप के लिए नोकिया सी300 में 4,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।
इंटरटेनमेंट – नोकिया सी300 स्मार्टफोन में 3.5एमएम जैक दिया गया है। यह मोबाइल एफएम रेडियो भी सपोर्ट करता है जिसे वायरलेस प्ले भी किया जा सकता है। फोन में नोकिया का प्रसिद्ध स्नेक गेम भी मिलता है।
सिक्योरिटी – इस मोबाइल फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है। वहीं साथ ही नोकिया सी300 फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है।
अन्य फीचर – Nokia C300 IP52 रेटिड है जो इसे वॉटर व डस्ट प्रूफ बनाता है। यह फोन Dual 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और GPS जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।












