नोकिया ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए सी-सीरीज का विस्तार किया है। इसमें कंपनी ने C110 स्मार्टफोन यूएस मार्केट में पेश किया है। खास बात यह है कि इस डिवाइस को बेहद सस्ती कीमत पर लाया गया है। नए मोबाइल फोन में यूजर्स को 4G कनेक्टिविटी, 6.3 इंच का डिस्प्ले, 3GB रैम जैसे कई फीचर्स मिल रहे हैं। आप पोस्ट में सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी देख सकते हैं।
Nokia C110 की कीमत
कंपनी ने यूएस मार्केट में Nokia C110 स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में उतारा है। इसकी कीमत 99 यूएस डॉलर यानी कि करीब 8,000 रुपये है। फोन के लिए यूजर्स को केवल एक ग्रे कलर ही मिलेगा। इसके अलावा यह डिवाइस भारत में कब लॉन्च होगा इसकी जानकारी फिलहाल साफ नहीं है।
डिस्प्ले: Nokia C110 स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 6.3 इंच का एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 400 निट्स ब्राइटनेस, 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 720 x 1560 का रिजॉल्यूशन मिल जाता है।प्रोसेसर: डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने ऑक्टा कोर MediaTek Helio P22 चिपसेट लगाया है।स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 3GB रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिसकी मदद से 256GB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा लेंस और 5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा लेंस के साथ आता है।बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस में 3000 एमएएच बैटरी और 5 वाट चार्जिंग सपोर्ट करता है।OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्राइड 12 पर रन करता है।अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, ब्लूटूथ, वाईफाई, एफएम रेडियो जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।सुरक्षा: सुरक्षा के लिए डिवाइस को IP52 रेटिंग दी गई है। यह रेटिंग डस्ट और स्प्लैश यानी हल्का-फुल्का पानी लगने से बचाव करती है।