Oppo Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ ग्लोबल मॉडल गीकबेंच पर लिस्ट, जुलाई में हो सकती है लॉन्चिंग

Join Us icon
Highlights

  • Oppo Reno 10 Pro में स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट मिल सकता है।
  • Oppo Reno 10 Pro+ में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट होगा।
  • 12GB रैम के साथ डिवाइस लॉन्च हो सकते हैं।

मोबाइल निर्माता ओप्पो की रेनो 10 सीरीज़ काफी चर्चा में बनी हुई है। जुलाई महीने में सीरीज़ के तीन मॉडल Oppo Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ लॉन्च किए जा सकते हैं। इन्हीं में से Oppo Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ ग्लोबल मॉडल गीकबेंच पर लिस्ट हुए हैं जिसमें फोन प्रोसेसर और स्टोरेज की जानकारी मिली है। बेंचमार्किंट डिटेल आप आगे देख सकते हैं।

Oppo Reno 10 Pro ग्लोबल मॉडल गीकबेंच लिस्टिंग

Oppo Reno 10 Pro को CPH2525 मॉडल नंबर के साथ लिस्टिंग में देखा जा सकता है। डिवाइस को भारत सहित अन्य बाजारों में पेश किए जाने की बात भी सामने आई है।

  • CPH2525 मॉडल नंबर वाले Oppo Reno 10 Pro ने लिस्टिंग में सिंगल-कोर और मल्टी-कोर में 794 और 2847 स्कोर किया है।
  • लिस्टिंग के अनुसार यह मोबाइल डिवाइस स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट से लैस रखा जा सकता है। वहीं, चीन में यह स्मार्टफोन Dimensity 8200 चिपसेट के साथ पेश हुआ था।
  • मेमोरी वैरियंट के बारे में बताया गया है कि Oppo Reno 10 Pro 12GB रैम के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन Android 13 आधारित ColorOS 13 पर काम करेगा।

Oppo Reno 10 Pro global model Geekbench listing

Oppo Reno 10 Pro + ग्लोबल मॉडल गीकबेंच लिस्टिंग

अगर Oppo Reno 10 Pro+ की बात करें तो इसे CPH2521 मॉडल नंबर के साथ देखा जा सकता है। इस डिवाइस को भी भारत सहित अन्य बाजारों में अगले महोने पेश किया जा सकता है।

Oppo Reno 10 Pro+ global model Geekbench listing

  • Oppo Reno 10 Pro + ने गीकबेंच के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 1070 और 3666 स्कोर किया है।
  • यह डिवाइस बेस और प्रो मॉडल से और भी दमदार होगा लिस्टिंग में सामने आया है कि इसमें Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट होगा। जो चीन के मॉडल में भी देखा गया था।
  • मेमोरी वैरियंट की बात करें तो यह डिवाइस भी 12GB रैम के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • यह फोन भी Android 13 आधारित ColorOS 13 पर काम करेगा।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here