जानें वेबसाइट, मोबाइल, स्टोर और एसएमएस से कैसे प्रीबुक करें अपना जियोफोन

Join Us icon

रिलायंस जियोफोन की प्रीबुकिंग शुरू हो चुकी और लोग इस फोन को लेकर काफी उत्साहित हैं। हर कोई इस फोन की खरीदारी करना चाहता है। ऐसे में हर कोई यही जनना चाहता है कि जियोफोन को कैसे बुक कर सकते हैं। तो आपको बता दूं कि इस फोन को बुक करने के कई तरीके हैं। आप रिटेल स्टोर, मोबाइल फोन, वेबसाइट ओर एसएमएस से भी अपने फोन बुक करा सकते हैं। आगे हमनें ​जियो के इस 4जी फीचर फोन को बुक करने के सभी तरीकों को विस्तार से समाझाया है।

कुछ जरूरी जानकारी
रिलायंस जियोफोन पूरी तरह से मुफ्त है लेकिन इसके लिए आपको 1,500 रुपये सिक्योरिटी जमा करानी होगी। हालांकि प्रीबुकिंग के दौरान आपको सिर्फ 500 रुपये ही जमा कराने हैं। बाकी के 1,000 रुपये आप तब जमा कराएंगे जब फोन डिलीवर होगा। जियोफोन को लॉन्च करने के दौरान ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी मुकेश अंबानी ने जानकारी दी थी कि सितंबर पहले सप्ताह से यह फोन सेल के लिए उपलब्ध होगा और हर सप्ताह 5 मिलियन फोन आएंगे। वहीं हाल में मिली जानकारी के अनुसार जो लोग पहले फोन बुक करेंगे उन्हें पहले फोन दिया जाएगा। आगे जानें जियोफोन बुक करने के सभी तरीके।

जानें कैसे करें पुराने एंडरॉयड फोन में लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस नुगट के फीचर्स का उपयोग

स्टोर से बुक कराने के लिए
भारत में हर जगह रिलायंस जियो स्टोर उपलब्ध हैं जिन ऐरिया में नहीं है वहां जियो आॅथराइज डीलर्स उपलब्ध हैं जो जियो फोन की बुकिंग ले रहे हैं। स्टोर से फोन बुक कराने के लिए फिलहाल आपको आधार कार्ड और केवाईसी वेरि​फिकेशन की जरूरत नहीं है। आपको
1. अपना मोबाईल नाम और मोबाईल नंबर डालना है।
2. इसके बाद ऐरिया पिनकोड बताना है।
3. इसके बाद 500 रुपये का पेमेंट करना है। स्टोर पेमेंट आप कैश, कार्ड या किसी अन्य डिजिटल माध्यम से कर सकते हैं। पेमेंट प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही फोन प्रीबुक हो जाएगा।

कुछ ही सेकेंड में आपको मैसेज के माध्यम से जानकारी मिल जाएगी कि आपके फोन की बुकिंग हो गई है। इसके साथ ही आपको बुकिंग नंबर भी दिया जाएगा जिससे स्टेटेस चेक कर सकते हैं।

इस तरह किसी भी फोन का पैटर्न पासवर्ड तोड़ सकते हैं आप वो भी बिना डाटा डिलीट किए

वेबसाइट से अपना जियोफोन बुक कराने के लिए
1. यदि आप सबसे पहले आपको https://www.jio.com/JioWebApp/index.html?root=myVoucher आप https://www.jio.com पर भी जाएंगे तो भी शुरू में आपको जियोफोन प्रीबुक का आॅप्शन दिखाई देगा। इसे क्लिक कर करना है।
2. यहां आपको मोबाइल नंबर और एरिया पिनकोड डालना है और बिल्कुल नीचे सबमिट का विकल्प मिलेगा उसे क्लिक करना है।
3. इसके बाद पेमेंट का विकल्प मिलेगा। यहां आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और पेटीएम सहित कुछ अन्य माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही फोन प्रीबुक हो जाएगा।

प्रीबुक होते ही ट्रांजेक्शन सक्सेस की जानकारी दी जाएगी और फिर कुछ ही सेकेंड में आपके फोन व मैसेज के आ जाएगा कि फोन की बुकिंग हो गई है। इसके साथ ही आपको बुकिंग नंबर भी दिया जाएगा जिससे स्टेटस चेक कर सकते हैं।

फोन का कैमरा कर रहा है परेशान तो जानें 7 आसान समाधान

मोबाइल से जियोफोन की बुकिंग
मोबाइल फोन से जियो फोन बुक करने के लिए
1. अपने स्मार्टफोन में माई जियो ऐप डाउनलोड करें। यदि पहले से है तो और भी अच्छा है।
2. डाउनलोड होने के बाद उसे ओपेन करें।
3. ऐप ओपन करते ही स्क्रीन पर सबसे पहले प्रीबुक नाउ और माई बुकिंग का आॅप्शन दिखाई देगा। आपको प्रीबुक पर क्लिक करना है।
4. इसके बाद आपको मोबाइल नंबर और पिनकोड का आॅप्शन मिलेगा। आपको अपना मोबाइल नंबर और ऐरिया पिनकोड डाल नीचे दिए गए प्रोसीड बटन पर क्लिक करना है।
jiophone-booking-3
5. अब आपके सामने पेमेंट के कई आॅप्शन आ जाएंगे। जैसे जियोमनी, पेटीएम, यूपीआई, ​क्रेडिट कार्ड, डेविड कार्ड और नेटबैंकिंग आदि। आप अपनी सुविधा के अनुसार क्लिक कर सकते हैं।
6. जैसे पेमेंट प्रक्रिया पूरी होती है आपको एक कनफर्मेशन स्क्रीन दिखाई देगा। इसके साथ ही जानकारी दी जाएगी कि आपक पेमेंट की प्रकिया पूरी हो गई है।
इस प्रकिया के पूरी होते ही आपको एसएमएस से जानकारी मिल जाएगी कि आपका फोन बुक हो गया है।

एसएमएस से जियो फोन की बुकिंग
यदि आप एसएमएस से अपना जियो फोन बुक करना चहाते हैं तो सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जियो स्टोर की जानकारी होनी चाजिए और स्टोर कोड चाहिए। अब
1. अपने फोन से जेपी लिखकर स्पेस दें और एरिया पिनकोड डालें इसके बाद आपको स्टोर का कोड डालना है।
2. अब इसे 7021170211 पर सेंड कर देना है। आपका काम हो जाएगा।
3. एक नंबर से पांच फोन ही बुक कराया जा सकता है।