Jio AirFiber को टक्कर देने आ सकता है Xstream AirFiber 5G डिवाइस, प्ले स्टोेर पर ऐप हुऐ लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • 100Mbps स्पीड वाले 6 महीने के प्लान की कीमत 2,994 रुपये होगी।
  • एयरटेल के एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर डिवाइस में इन-बिल्ट वाईफाई 6 सपोर्ट होगा।
  • एयरटेल वाईफाई 5 राउटर्स से 50% ज्यादा इंटरनेट स्पीड का दावा कर रहा है।

Airtel एक बार फिर Jio को चुनौती देने की तैयारी में लग रही है। दरअसल, भारती एयरटेल अपने नए डिवाइस Xstream AirFiber को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी कंपनी ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। लेकिन, इसके कंपेनियन ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर स्पॉट किया गया है। आइए आगे जानते हैं कि कैसा होगा एयरटेल का ये नया डिवाइस।

कीमत और रिचार्ज प्लान

इस ऐप को onlytech वेबसाइट ने सबसे पहले स्पॉट किया था। फिलहाल अभी तक एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, माना जा रहा है कि जल्दी इसकी कीमत की ऑफिशियल जानकारी सामने आ सकती है। वहीं, Play Store लिस्टिंग से पता चला है कि 100Mbps स्पीड वाले 6 महीने के Xstream AirFiber प्लान की कीमत 2,994 रुपये होगी। यह देखने में काफी किफायती प्लान लग रहा है क्योंकि यह केवल 499 रुपये मंथली के हिसाब से मिलेगा।

वहीं, अगर ऐप की बात करें तो यह एक सहयोगी ऐप होगा जो यूजर्स को को Xstream AirFiber 5G डिवाइस को सेट अप और प्रबंधित करने की परमिशन देगा। साथ ही उम्मीद है कि यह किफायती कीमत पर 5G नेटवर्क के माध्यम से हवा में फाइबर जैसी हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

ऐसा होगा Xstream AirFiber 5G का डिजाइन

लिस्टिंग स्क्रीनशॉट में से एक से पता चलता है कि डिवाइस को एक टावर की तरह डिजाइन किया गया है। इसमें टॉप पर एयरटेल ब्रांडिंग है, उसके बाद तीन इंडिकेटर हैं। पहला इंडिकेटर शुरुआत में लाल होगा लेकिन 5G से कनेक्ट होने पर नीला हो जाएगा। यदि यह 4जी नेटवर्क पर है तो यह लगातार ब्लिंक करेगा। वहीं, दूसरा इंडिकेटर 4जी/5जी नेटवर्क के लिए सिग्नल की ताकत दिखाएगा। तीसरा और आखिरी इंडिकेटर यूजर्स को बताएगा कि डिवाइस कनेक्टेड डिवाइसों को वाईफाई कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए तैयार है।

इसके अलावा डिवाइस में नीचे की ओर एक सिम कार्ड स्लॉट है जहां आपको एयरटेल 5जी सिम डालना होगा। इसके बाद डिवाइस को पावर में प्लग करके चालू करना होगा। अन्य डिवाइसों को वाईफाई नेटवर्क नाम का उपयोग करके या क्यूआर कोड स्कैन करके कनेक्ट किया जा सकेगा।

वहीं, ऐप लिस्टिंग से पता चलता है कि एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर का उपयोग करने के लिए यूजर्स के एरिया में 5जी कवरेज होना चाहिए। साथ ही यह पास के 5G स्पॉट सर्च के लिए आपके स्मार्टफोन पर स्थान परमिशन का उपयोग करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here