इस फोन के साथ वोडाफोन दे रहा है 100 रुपये के रिचार्ज पर 50 रुपये का एक्सट्रा टॉकटाइम

Join Us icon

हाल के कुछ माह के यदि मोबाइल टैरीफ पर नजर डालें तो इसे भारतीय मोबाइल यूजर के लिए अब तक का सबसे अच्छा दौर कहा जा सकता है। एक तो डाटा व कॉल दर बहुत कम आ गए हैं। वही मोबाइन फोन के साथ भी बंडल आॅफर दिया जा रहा है। कोई डाटा दे रहा है तो कोई कॉल। ऐसा ही एक कॉलिंग आॅफर लेकर आया है आईटेल मोबाइल। कंपनी वोडाफोन के साथ मिलकर यह आॅफर दे रही है। जहां आईटेल यूजर वोडाफोन नंबर पर अतिरिक्ट टॉकटाईम का लाभ ले सकते हैं।

इस आॅफर के तहत यदि आप आईटेल मोबाइल यूजर हैं और आप ने वोडाफोन की सर्विस ले रखी है तभी इसका लाभ मिलेगा। आप 100 रुपये या इससे उपर का रिचार्ज कराते हैं तो आपको अतिरिक्त 50 रुपये का टॉकटाइम दिया जाएगा। यह 50 रुपया अगले 24 घंटे के अंदर आपके अकाउंट में क्रे​डिट होगा। आईटेल वोडाफोन के इस आॅफर का लाभ यूजर 18 रिचार्ज तक उठा सकते हैं जिससे उन्हें 900 रुपये तक का लाभ हो सकता है।

itel-vofa-offers

इस खबर की जानकारी नागपुर स्थित बादल टेलीकॉम के मालिक बादल घई द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि आईटेल वोडाफोन का यह प्लान 25 अगस्त से लागू हो गया है और 31 दिसंबर तक चलेगा। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इस आॅफर का लाभ आईटेल के नए और पुराने दोनों तरह के यूजर ले सकते हैं।

गौरतलब है कि आईटेल भारत का नंबर एक फीचर फोन निर्माता ​कंपनी है। वहीं वोडाफोन भारत का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल आॅपरेटर है। हाल में कंपनी ने आईडिया के साथ विलय की घोषणा की है।