
टेलिकॉम कंपनी जियो ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए सबसे सस्ता प्लान बंद कर दिया है। अगर आप Jio के इस प्लान को रिचार्ज कराते तो अब आपको इसकी जगह दूसरे प्लान्स की तरफ जाना होगा। आइए आगे आपको बताते हैं कि Jio के 119 रुपये के प्लान में क्या बेनिफिट्स मिलते थे। साथ ही जियो के 5 सबसे सस्ते प्लान्स की जानकारी देते हैं।
जियो 119 रुपये वाले प्लान में मिलते थे ये बेनिफिट्स
- जियो का 119 रुपये वाला प्लान 14 दिनों की वैधता के साथ आता था।
- इस प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा दिया जाता था।
- साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती थी।
- इसके अलावा डेली 100 एसएमएस की सुविधा ऑफर की जाती थी।
नोट: प्लान के बंद होने से छोटा रिचार्ज प्लान कराने वाले गरीब तबके के ग्राहकों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये रहे जियो के 5 सबसे सस्ते प्लान
- Jio का 149 रुपए वाला प्लान : इस प्लान की कीमत 149 रुपए है। इसमें 20 दिनों के लिए कुल रोज 1जीबी इंटरनेट डाटा भी मिलेगा। प्लान के साथ जियो से किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
- Jio का 155 रुपए वाला प्लान: इस प्लान की कीमत 155 रुपए है। इसके साथ प्लान में 28 दिनों के लिए कुल 2 जीबी इंटरनेट डाटा भी मिलेगा। डाटा के अलावा प्लान में फ्री कॉलिंग और टोटल 300 एसएमएस का लाभ मिलेगा।
- Jio का 179 रुपए वाला प्लान : जियो के 1 जीबी डेली डाटा प्लान के लिए दूसरा आॅप्शन है 179 रुपये का प्लान। इसमें आपको 24 दिनों की वैधता मिलती है और हर रोज आप 1 जीबी डाटा का लाभ ले सकते हैं। यानी कि 24 दिनों में आपको 24जीबी 4जी डाटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इन सबके साथ आपको जियो ऐप बेनिफिट मुफ्त मिलेगा।
- Jio का 199 रुपए वाला प्लान : जियो के 199 रुपये वाले प्लान में कंपनी 1.5 जीबी डेटा डेली मुहैया करा रही है और इस प्लान की वैधता 23 दिनो की है। ऐसे में आपको कुल 34.5 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। वहीं इसके साथ ही सभी नेटवर्क पर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग सर्विस मिल जाती है और कंपनी रोजाना आपको 100 एसएमएस भी देती है। इसके अलावा कंपनी जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है।
- Jio का 209 रुपए वाला प्लान मंथली रिचार्ज के लिए कंपनी के पास 209 रुपये का एक प्लान है जिसमें आपको 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 28 जीबी जियो डाटा मिलता है। अर्थात् हर रोज आप 1जीबी डाटा का उपयोग कर पाएंगे। इसके साथ ही भारत में भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग और 100 एसएमएस भी दिया जा रहा है।









