Realme 11x 5G vs Redmi 12 5G : 15 हजार से कम प्राइस में कौन-सा 5जी फोन है बेस्ट

Join Us icon

Realme 11x 5G इंडिया में लॉन्च हो चुका है। इस फोन के साथ ही रियलमी ने 15 हजार से कम कीमत वाला एक और 5जी फोन भारतीय बाजार में उतार दिया है। शानदार लुक, बड़ा कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस ​मोबाइल की सीधी टक्कर पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए Redmi 12 5G से है। यह रेडमी फोन भी इसी प्राइस सेग्मेंट में तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स उपलब्ध कराता है। ऐसे में रियलमी 11एक्स 5जी और रेडमी 12 5जी के बीच कौन-सा स्मार्टफोन बेहतर साबित हो सकता है, इसका जवाब जानने के लिए दोनों 5जी फोंस का कंपैरिज़न किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

Realme 11x 5G vs Redmi 12 5G कीमत का कंपैरिज़न

Realme 11x 5G वेरिएंट्सRealme 11x 5G प्राइसRedmi 12 5G वेरिएंट्सRedmi 12 5G प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage₹15,9998GB RAM + 256GB Storage₹15,499
6GB RAM + 128GB Storage₹14,9996GB RAM + 128GB Storage₹13,499
4GB RAM + 128GB Storage₹11,999

Realme 11x 5G प्राइस

रियलमी 11एक्स 5जी फोन भारतीय बाजार में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसका बेस मॉडल 6जीबी रैम सपोर्ट करता है जिसके साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इन दोनों का प्राइस क्रमश: 14,999 रुपये और 15,999 रुपये है। इस रियलमी फोन को Purple Dawn और Midnight Black कलर में खरीदा जा सकेगा।

Redmi 12 5G प्राइस

रेडमी 12 5जी फोन की भारत में तीन मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसका बेस मॉडल 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इन दोनों का रेट क्रमश: 11,999 रुपये और 13,499 रुपये है। इसी तरह 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले सबसे बड़े रेडमी 12 5जी वेरिएंट को 15,499 रुपये में लॉन्च किया गया है।

Realme 11x 5G vs Redmi 12 5G स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिज़न

स्पेसिफिकेशनRealme 11x 5GRedmi 12 5G
Screen6.62″ FHD+ 120Hz LCD6.79″ FHD+ 90Hz LCD
ProcessorMediaTek Dimensity 6100+Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
Rear Camera64MP Main Camera (f/1.79)
2MP Portrait Camera (f/2.4)
50MP Main Camera (f/1.8)
2MP Depth Camera
Front Camera8MP Selfie Camera (f/2.05)8MP Selfie Camera (f/2.4)
Battery33W 5,000mAh Battery18W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

रियलमी 11एक्स 5जी फोन को 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी स्क्रीन है जो पंच-होल स्टाइल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट मिलती है। वहीं साथ ही 680निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स भी रियलमी 11एक्स 5जी में मौजूद हैं।

रेडमी 12 5G में 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.79 इंच फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पर बनी है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट प्राप्त होती है। यह फोन डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है जिसके साथ 550निट्स ब्राइटनेस भी मिलती है।

प्रोसेसर

Realme 11x 5G फोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया गया है जो रियलमी यूआई 4.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम जी57 एमसी2 जीपीयू सपोर्ट करता है। इसमें 8GB Dynamic RAM दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर फोन को 16जीबी रैम की पावर देती है।

Redmi 12 5G फोन एंड्रॉयड 13 के साथ मार्केट में आया है जिसके मीयूआई 14 दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में रेडमी नोट 12 5जी में मौजूद चिपसेट का नेक्स्ट वर्ज़न स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 दिया गया है जो 4 नैनोमीटर फे​ब्रिकेशन्स पर बना है। इसमें भी LPDDR4X RAM और UFS 2.2 storage दी गई है। वहीं साथ ही इसमें 8जीबी वर्चुअल रैम भी मिल जाती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए​ रियलमी 11एक्स 5जी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल पोर्टरेट लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme 11x 5G में एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

रेडमी 12 5जी फोन को कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में उतारा है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लगी है जिसके साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी रेडमी फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी

Realme 11x 5G में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज में यह स्मार्टफोन 35.8 घंटे की कॉलिंग और 15.9 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाईम दे सकता है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन को 33वॉट सुपरवूक चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Redmi 12 5G

Redmi 12 5G फोन भी 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है। इसे लेकर कंपनी दावा का रही है कि एक बार फुल चार्ज करने के लिए मोबाइल की बैटरी 28 दिनों का स्टैंडबाय टाईम दे सकती है या फिर इसपर 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक पाया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग तकनीक की बात करें तो इसमें 18वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

5जी बैंड्स

रेडमी 12 5जी फोन में 7 5जी बैंड्स दिए हैं

5G SA: n1/n3/n5/n8/n28/n40/n78
5G NSA: n1/n3/n8/n40/n78

रियलमी 11एक्स 5जी फोन 9 5जी बैंड्स सपोर्ट करता है

5G SA: n1/n3/n5/n8/n28A/n40/n41/n77/n78
5G NSA: n1/n3/n41/n78

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here