
इसी सप्ताह गूगल कंपनी ने भारत में अपनी पहली डिजिटल पेमेंट ऐप ‘तेज’ लॉन्च की थी। देश में जब पहले से ही पेटीएम और भीम ऐप सहित अन्य डिजिटल वॉलेट लोगों द्वारा यूज़ किए जा रहे हैं ऐसे में, गूगल तेज़ ऐप कितने लोगों द्वारा अपनाई जाएगी इस पर संदेह था। लेकिन सिर्फ 24 घंटों में ही इस ऐप के 4 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स ने सबको चौंका दिया है।
गूगल द्वारा पेश की गई तेज ऐप को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। 18 सितंबर को भारत में लॉन्च होने के 24 घंटे के भीतर ही गूगल तेज ऐप को 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। सिर्फ इतना ही नहीं एक दिन में इस ऐप के प्लेटफार्म के माध्यम से तकरीबन 1.8 करोड़ का लेनदेन दर्ज किया गया है। गूगल ने माना है कि इस दौरान तेज ऐप पर 4,10,000 एक्टिव यूजर जुड़ चुके थे।

गूगल तेज एप को भारत सरकार समर्थित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के आधार पर बनाया गया है। यह ऐप पहले से मौजूद डिजिटल पेमेंट ऐप्स के कई मायनों में अलग है। इसके माध्यम से पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होता है। इसका सबसे चर्चित फीचर ‘रिवार्ड प्वाइंट’ है जिसमें कोई भी पेमेंट करने पर यूजर को रिवार्ड के रूप में कैश प्वांइट्स मिलते हैं। इसके साथ ही हर रविवार को एक लकी यूजर को 1 लाख रुपये तक जीतने का मौका भी मिलता है।
सिक्योरिटी के लिहाज़ से गूगल ने तेज ऐप को गूगल पिन और फिंगरप्रिंट की सहायता से मल्टी लेयर सिक्योर बनाया है। यह बैंक ट्रांजेक्शन के साथ ही शेयरईट की तरह हॉटस्पॉट नेटर्वक पर पेमेंट करने में भी सक्षम है। गूगल तेज ऐप को अपने एंडरॉयड फोन में डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें


















