12 अक्टूबर को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला नुबिया ज़ेड17एस

Join Us icon

ज़ेड सीरीज़ में कई स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद टेक कंपनी नुबिया अब अपनी इस सीरीज़ में नया हैंडसेट जोड़ने जा रही है। नुबिया जल्द ही ज़ेड17एस लॉन्च करने जा रही है जो कंपनी का पहला बेज़ल लेस फुल स्क्रीन स्मार्टफोन होगा। ताजा जानकारी के अनुसार यह फोन 12 अक्टूबर को चीनी बाजार में दस्तक देगा।

माइक्रोमैक्स और बीएसएनएल मिल कर ला रहे हैं 4जी फीचर फोन, फ्री वॉयस कॉल वाले इस फोन की कीमत होगी 2,000 रुपये से भी कम

जानकारी के अनुसार नुबिया आगामी 12 अक्टूबर को चीन में एक ईवेंट का अयोजन करने जा रही है जहां कंपनी अपना ज़ेड17एस स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। नुबिया की ओर से भेजे गए मीडिया इन्वाईट में फोन को सिलूएट इफेक्ट के साथ दिखाया गया है, जिसमें फोन बेज़ल लेस नज़र आ रहा है। इस इन्वाईट में 12 अक्टूबर की तारीख के साथ लॉन्च का समय भी बताया गया है।

nubia-z17s-invite

नुबिया के इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर अब तक सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन बेज़ल लेस होगा तथा इसके फ्रंट पैनल पर कोई फिजिकल बटन नहीं दिया जाएगा। फोन में 5.73-इंच की फुलएचडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। यह फोन एंडरॉयड नुगट पर पेश किया जा सकता है जो 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा।

लावा ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन ज़ेड60

लीक के मुताबिक इस फोन में 6जीबी रैम तथा 64जीबी की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे तथा फ्रंट पैनल पर 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,100एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।