सितंबर 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट

Join Us icon

सितंबर 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी व्यस्त महीना रहने वाला है। इस दौरान Apple की iPhone 18 Pro सीरीज से लेकर Poco, Vivo, Redmi, iQOO, Xiaomi, Samsung, Infinix और OPPO तक कई कंपनियां नए फोन पेश करने की तैयारी में हैं। इनमें कुछ मॉडल भारत में लॉन्च होंगे, जबकि कुछ की एंट्री फिलहाल चीन या ग्लोबल मार्केट में होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं सितंबर 2026 (upcoming phones september 2026) में आने वाले प्रमुख स्मार्टफोन और उनमें मिलने वाले संभावित फीचर्स।

सितंबर में आने वाले मोबाइल फोन की लिस्ट (2026)

स्मार्टफोनलॉन्च डेट
Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra1 सितंबर, 2026 (ग्लोबल)
Vivo T5 5G2 सितंबर, 2026
Infinix Hot 70 Pro 5G+4 सितंबर, 2026
Poco X8 Power 5G4 सितंबर, 2026 (इंडिया)
Poco X8 5G4 सितंबर, 2026 (इंडिया)
iPhone 18 Pro9 सितंबर, 2026
iPhone 18 Pro Max9 सितंबर, 2026
Apple iPhone Ultra9 सितंबर, 2026 (संभावित)
Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max15 सितंबर, 2026 (संभावित, इंडिया)
iQOO 16सितंबर, 2026 (संभावित, चीन)
Vivo X500 सीरीजसितंबर, 2026 (चीन)
Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Foldसितंबर, 2026 (संभावित, चीन)
Mivi One 5Gसितंबर, 2026 (संभावित)
OPPO F35 सीरीजसितंबर, 2026 (संभावित)

Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra

लॉन्च हेट: 1 सितंबर, 2026 (ग्लोबल लॉन्च)

poco-f9-pro-f9-ultra-specifications-price-leak

Poco F9 Pro और F9 Ultra को 1 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा, जबकि भारत की लॉन्च डेट फिलहाल साफ नहीं है। दोनों फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 16GB तक रैम व 512GB स्टोरेज मिल सकती है। F9 Pro में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले और F9 Ultra में 6.85 से 6.9 इंच का AMOLED पैनल मिलने की उम्मीद है। दोनों में 185Hz तक रिफ्रेश रेट हो सकता है। F9 Pro में 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। Ultra मॉडल में 50MP पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। दोनों फोन में 100W चार्जिंग मिलने की संभावना है।

Vivo T5 5G

लॉन्च डेट: 2 सितंबर, 2026 (इंडिया)

vivo-t5-5g-india-launch-date-key-specs-confirmed

वीवो टी5 5जी (Vivo T5 5G) भारत में 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फोन में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर और 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। फोन की मोटाई 7.9mm होगी और यह Royal Bronze और Silver Green कलर में आ सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 32MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। मुख्य कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS भी दिया जा सकता है। फोन में 12GB तक रैम, 256GB स्टोरेज और 44W चार्जिंग मिल सकती है।

Infinix Hot 70 Pro 5G+

लॉन्च डेट: 4 सितंबर, 2026 (इंडिया)

infinix-hot-70-pro-india-launch-september-active-matrix-cube

इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5G+ (Infinix Hot 70 Pro 5G+) भारत में 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इसमें 6.76 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। फोन की मोटाई करीब 7.85mm होगी। इसके पिछले हिस्से पर Interactive Active Matrix Cube नाम का डिजाइन एलिमेंट देखने को मिल सकता है। फोन में 6GB या 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। इसमें 5,600mAh से 6,000mAh तक की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 10W रिवर्स चार्जिंग दी जा सकती है।

Poco X8 Power 5G

लॉन्च डेट: 4 सितंबर, 2026 (इंडिया)

10000-mah-battery-phone-poco-x8-power-india-launch-date-4-september

पोको एक्स8 पावर 5जी (Poco X8 Power 5G) भारत में 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इसका सबसे बड़ा आकर्षण 10,000mAh की बैटरी होगी। कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 3.5 दिन तक का प्लेबैक दे सकती है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है। इसमें Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर, LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की संभावना है। कैमरे में 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Poco X8 5G

लॉन्च डेट: 4 सितंबर, 2026 (इंडिया)

पोको एक्स8 5जी (Poco X8 5G) भी 4 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। फोन में 9,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसके बारे में कंपनी 3.2 दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा कर रही है। इसमें 67W चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग मिल सकती है। फोन में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर और 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक हो सकती है। कैमरे में 50MP प्राइमरी सेंसर और 16MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। दोनों Poco फोन में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलने की संभावना है।

iPhone 18 Pro

लॉन्च डेट: 9 सितंबर, 2026

सितंबर का सबसे बड़ा स्मार्टफोन लॉन्च Apple का iPhone 18 Pro हो सकता है। फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले और पहले के मुकाबले पतले बेजल मिल सकते हैं। Dynamic Island के आकार को भी करीब 35 प्रतिशत तक छोटा किए जाने की चर्चा है। फोन में 2nm तकनीक पर आधारित A20 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसमें 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज हो सकता है। कैमरा सेटअप में तीन 48MP सेंसर और मुख्य कैमरे में वैरिएबल अपर्चर मिलने की संभावना है। सेल्फी के लिए 18MP कैमरा दिया जा सकता है। फोन में करीब 5,100mAh बैटरी, MagSafe और USB-C फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। भारत में इसकी संभावित कीमत 1,39,900 रुपये से 1,44,900 रुपये के बीच हो सकती है।

iPhone 18 Pro Max

लॉन्च डेट: 9 सितंबर, 2026

iPhone 18 Pro Max भी iPhone 18 Pro के साथ 9 सितंबर को लॉन्च हो सकता है। इसमें 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले, छोटा Dynamic Island और टाइटेनियम फ्रेम मिलने की उम्मीद है। फोन में A20 Pro प्रोसेसर, 12GB रैम और 2TB तक स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा सिस्टम में बेहतर ऑप्टिकल जूम और डायनेमिक रेंज सुधारने वाला नया सेंसर मिलने की संभावना है। फोन में करीब 5,567mAh बैटरी हो सकती है। भारत में इसकी संभावित कीमत 1,54,900 रुपये से 1,64,900 रुपये के बीच हो सकती है।

Apple iPhone Ultra

लॉन्च डेट: 9 सितंबर, 2026

apple-first-foldable-iphone-crease-free-display-report

Apple सितंबर में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन भी पेश कर सकता है, जिसे iPhone Ultra या iPhone Fold नाम दिया जा सकता है। इसमें किताब की तरह मुड़ने वाला डिजाइन मिलने की उम्मीद है। फोन में 5.5 इंच का बाहरी और 7.8 इंच का अंदरूनी डिस्प्ले हो सकता है। अंदर की स्क्रीन पर क्रीज को काफी कम रखने के लिए नई हिंज तकनीक मिलने की चर्चा है। फोन खुलने पर करीब 4.5mm और फोल्ड होने पर 9 से 9.5mm मोटा हो सकता है। कैमरे में दो 48MP रियर सेंसर और दो 24MP फ्रंट कैमरे मिल सकते हैं। इसमें 12GB रैम और करीब 4,883mAh की दो-सेल बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Redmi Note 17 Pro और Pro Max

लॉन्च डेट: 15 सितंबर, 2026 (संभावित, इंडिया)

redmi-note-17-series-global-launch-date-pro-max-10000mah-battery

रेडमी नोट 17 प्रो (Redmi Note 17 Pro) सीरीज पहले ही कुछ ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है और अब भारत में इसकी एंट्री सितंबर में हो सकती है। Note 17 Pro में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 6.83 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी मिल सकती है। वहीं Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर, 6.83 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 10,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। Pro Max में 100W चार्जिंग, जबकि Pro मॉडल में 67W चार्जिंग दी जा सकती है।

iQOO 16

लॉन्च डेटः सितंबर, 2026 (संभावित,चीन)

आईकू 16 (iQOO 16) को सितंबर में चीन में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर और 6.85 से 6.89 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz से 185Hz के बीच हो सकता है। फोन में तीन 50MP रियर कैमरे दिए जाने की चर्चा है, जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 7,500mAh से 8,500mAh की बैटरी और 100W से ज्यादा फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

Vivo X500 सीरीज

लॉन्च डेट: सितंबर, 2026, (संभावित, चीन)

Vivo सितंबर में चीन में X500, X500 Pro और X500 Pro Max को लॉन्च करने की पुष्टि कर चुका है। पूरी सीरीज में Zeiss ट्यून कैमरे मिलने की उम्मीद है। Pro और Pro Max मॉडल में बेहतर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, ऑटोफोकस और सब्जेक्ट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। X500 Pro Max में 200MP Zeiss APO सुपर टेलीफोटो कैमरा मिलने की जानकारी सामने आई है। वहीं X500 Pro में 64MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सीरीज में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 240fps तक सपोर्ट मिलने की संभावना है। भारत में इसकी एंट्री नवंबर या दिसंबर से पहले होने की उम्मीद नहीं है।

Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Fold

लॉन्च डेट: सितंबर, 2026, (संभावित, चीन)

Xiaomi 18 Pro सीरीज को सितंबर के अंत में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ Lei Jun ने सीरीज के सितंबर लॉन्च की पुष्टि की है। Pro मॉडल में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिलने की संभावना है। फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग और UWB सपोर्ट भी हो सकता है। वहीं Xiaomi 18 Fold भी सितंबर में चीन में लॉन्च होगा। इसे Xiaomi Pad 9 Pro Max के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।

Mivi One 5G

लॉन्च डेट: सितंबर, 2026 (संभावित)

mivi-first-smartphone-india-launch-date-flipkart

भारतीय कंपनी Mivi स्मार्टफोन बाजार में अपना पहला फोन One 5G पेश करने की तैयारी कर रही है। फोन को गीकबेंच पर देखा गया है, जहां Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 6GB रैम की जानकारी सामने आई है।

फोन Android 16 पर चल सकता है। गीकबेंच टेस्ट में इसे सिंगल-कोर में 677 और मल्टी-कोर में 1,490 अंक मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है।

OPPO F35

लॉन्च डेट: सितंबर, 2026 (संभावित)

oppo-f35-pro-india-launch-price-specifications-10000mah-battery-leak

OPPO F35 सीरीज के सितंबर में भारत आने की उम्मीद है। इसका Pro मॉडल करीब 40,000 से 45,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। OPPO F35 Pro में 6.78 इंच का 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। कैमरे में 50MP प्राइमरी और 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है, जबकि फ्रंट में 50MP ऑटोफोकस कैमरा मिल सकता है। फोन में IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की चर्चा है।

नोटः फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक्स और मीडिया रिपोर्ट के आधार पर हैं। कंपनी द्वारा आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा किए जाने के बाद इसे अपडेट किया जाएगा। 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here