
शाओमी आने वाले कुछ महीनों में Xiaomi 15 सीरीज लेकर आ सकता है। इसके तहत Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह श्रृंखला पहले से कई बड़े अपडेट के साथ आने की संभावना है। हालांकि अभी ब्रांड की ओर से कोई ऐलान नहीं हुआ है लेकिन मोबाइल्स के तगड़े स्पेसिफिकेशंस लीक में सामने आ गए हैं। आइए, आगे इनकी डिटेल जानते हैं।
Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro (लीक)
- माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर टिप्सटर स्मार्ट/विजडम पिकाचु ने Xiaomi 15 सीरीज का लीक शेयर किया है।
- लीक के अनुसार Xiaomi 15 सीरीज मोबाइल्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट से लैस रखे जा सकते हैं।
- Xiaomi 15 में 6.36-इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इस पर 1.5K 2500 x 1200 का पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले OLED हो सकता है।
- स्क्रीन पर सपाट किनारे भी हो सकते हैं और यह 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट कर सकता है।
- Xiaomi 15 Pro मॉडल की बात करें तो इसमें पतले बेजेल्स के साथ 2K AMOLED डिस्प्ले का उपयोग किया जा सकता है। फोन में 0.6mm बेजल्स हो सकते हैं।
Xiaomi 15 लॉन्च टाइमलाइन (लीक)
- माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक अन्य टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Xiaomi 15 सीरीज का लॉन्च टाइमलाइन बताया है।
- लीक के अनुसार Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro फोन का निर्माण आने वाले सितंबर 2024 से हो सकता है।
- जिसका मतलब साफ है कि Xiaomi 15 सीरीज लॉन्च Xiaomi 14 की तरह अक्टूबर 2024 में हो सकता है।

Xiaomi 14 Pro के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Xiaomi 14 Pro अक्टूबर में पेश हुआ था इसमें 6.73 इंच का फ्लैट AMOLED 2.5D डिस्प्ले है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन, 3000निट्स पीक ब्राइटनेस और शानदार 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
- प्रोसेसर: Xiaomi 14 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ लॉन्च किया गया है।
- स्टोरेज: फोन में डाटा स्टोरेज हेतु 16GB तक LPDDR5 रैम और 1TB तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।
- कैमरा: Xiaomi 14 Pro स्मारर्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला है। इसमें 50MP का लाइट हंटर 900 OIS प्राइमरी कैमरा , 50MP का JN1 अल्ट्रावाइड और 50MP का JN1 टेलीफोटो OIS वाला Leica Summilux लेंस मिलता है। वंही, सेल्फी और वीडियो कॉल पर बातचीत के लिए 32MP का OV32B कैमरा मौजूद है।
- बैटरी: फोन को चलाने के लिए डिवाइस में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,880mAh की बैटरी और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है।












