
अभी एक ताजा रिपोर्ट में यह बात सामनें आई है कि रिलायंस जियो के सस्ते प्लान्स के चलते देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के मुनाफे में भारी कमी आई है। इसमें जियो की प्रतिस्पर्धा में सस्ते प्लान्स लॉन्च किया जाना एक बड़ी वजह माना जा रहा है। वहीं देश की सरकारी टेलीकॉम कपंनी बीएसएनएल ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए ‘लूट लो’ आॅफर पेश किया है, जिसमें 500 प्रतिशत तक अतिरिक्त डाटा मिल रहा है।
अब व्हाट्सऐप से पैसे भी हो सकेंगे ट्रांसफर
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ‘लूट लो’ लॉन्च किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी द्वारा जारी यह आॅफर पोस्टपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इस ऑफर के तहत हर रिचार्ज पर रिचार्ज मूल्य में 60 प्रतिशत की छूट तथा हर प्लान में मिलने वाले इंटरनेट डाटा पर 500 प्रतिशत तक अतिरिक्त इंटरनेट डाटा मिल रहा है।

बीएसएनएल द्वारा पेश किए गए इस नए आॅफर का लाभ कंपनी द्वारा जारी 7 पोस्टपेड प्लान्स पर उठाया जा सकता है। इन प्लान्स में 225 रुपये, 325 रुपये, 525 रुपये, 725 रुपये, 799 रुपये, 1,125 रुपये तथा 1,525 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान शामिल है। बीएसएनएल की ओर से इन प्लान पर क्रमशः 500 एमबी, 500 एमबी, 3 जीबी, 7 जीबी, 15 जीबी, 30 जीबी, 60 जीबी और 90 जीबी तक का इंटरनेट डाटा मुफ्त दिया जा रहा है।
जियो की वजह से एयरटेल को हुआ भारी नुकसान, कंपनी के मुनाफे में आई 76 फीसदी की कमी
गौरतलब है कि बीएसएनएल के इस सभी प्लान्स की कीमत ज्यादा थी। पहले लगे हाथ आपको बता दें कि हाल ही में वोडाफोन ने 177 रुपये का प्लान जारी किया है जिसमें 28जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है वहीं एयरटेल का 399 रुपये में 84 दिनों तक 84जीबी डाटा देने वाला प्लान भी काफी धूम मचा रहा है।





















