6जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ ओपो एफ3 प्लस

Join Us icon

ओपो ने पिछले दिनों ही भारत में अपना एआई कैमरा तकनीक वाला बेज़ल लेस स्मार्टफोन एफ5 लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने अपने हिट डिवाईस एफ3 प्लस को भी अपग्रेड करते हुए इसे 6जीबी रैम के साथ बाजार में उतार दिया है। नया ओपो एफ3 प्लस फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है तथा इस वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये रखी गई है।

जियो दे रहा है ओपो स्मार्टफोन्स पर 100जीबी 4जी डाटा बिल्कुल मुफ्त

पुराने ओपो एफ3 प्लस में जहां 4जीबी रैम थी वहीं नये वेरिएंट को कंपनी ने 6जीबी रैम से लैस किया है। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स कंपनी की ओर से समान ही रखी गई है। फ्लिपकार्ट से इस फोन को 3,000 रुपये के एक्स्ट्रा एक्सचेंज आॅफर के सा​थ ही 50 प्रतिशत की बायबैक गारंटी और नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर एचडीएफसी कार्ड धारकों को 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है।

oppo_f3_plus_1

ओपो एफ3 प्लस की बात करें तो इसके फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल तथा 8-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स398 रियर सेंसर मौजूद है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टड 1080×1920​ पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडी स्क्रीन दी गई है। एंडरॉयड मार्शमेलो के साथ यह फोन आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर कार्य करता है।

वोडाफोन ने पेश किया ‘छोटा चैम्पियन’ आॅफर, सिर्फ 38 रुपये में मिलेगा ढ़ेर सारा फायदा

6जीबी रैम के साथ ही इस फोन में 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 510 भी मौजूद है। यह फोन डुअल सिम होने के साथ ही 4जी सपोर्टिड है। फिंगरप्रिंट सेंसर, वाईफाई, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी जैसे फीचर के साथ कंपनी की ओर से इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो वीओसीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।