
जियो अपने ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार कई तरह के प्रीपेड प्लान्स पेश करता है। इनमें अलग-अलग वैलिडिटी और बेनिफिट्स शामिल होते हैं। यदि आप जियो यूजर हैं और 28 दिन की वैलिडिटी वाला किफायती प्लान तलाश रहे हैं, तो हम आपको इसके बारे में (जिओ रिचार्ज प्लान लिस्ट) जानकारी देने जा रहे हैं। इस प्लान में डाटा, SMS और कॉलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
28 दिन वाले Jio प्लान लिस्ट
| प्लान की कीमत | बेनिफिट्स | वैधता |
| 175 रुपये | टोटल 10GB डाटा, 11 ओटीटी ऐप्स | 28 दिन |
| 189 रुपये | टोटल 2GB डाटा, फ्री कॉलिंग, कुल 300 SMS | 28 दिन |
| 249 रुपये | डेली 1जीबी डाटा, फ्री कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS | 28 दिन |
| 299 रुपये | डेली 1.5जीबी डाटा, फ्री कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS | 28 दिन |
| 329 रुपये | डेली 1.5जीबी डाटा JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन, डेली 100 SMS | 28 दिन |
| 349 रुपये | डेली 2GB डाटा, फ्री कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS | 28 दिन |
| 399 रुपये | डेली 2.5GB डाटा, फ्री कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS | 28 दिन |
| 445 रुपये | डेली 2GB डाटा, फ्री कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS, 13 ओटीटी | 28 दिन |
| 449 रुपये | 3B डाटा, फ्री कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS | 28 दिन |
- Jio का 175 रुपये वाला प्लान : Jio के इस प्लान की कीमत 175 रुपये है, जिसमें 28 दिन की वैधता के साथ 10जीबी का डाटा मिलता है। वहीं, इस प्लान में कुल 11 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसमें Sony LIV, ZEE5, JioCinema प्रीमियम और Chaupal जैसी ओटीटी ऐप्स शामिल हैं।
- Jio का 189 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की कीमत 189 रुपये थी। इसके साथ प्लान में 28 दिनों के लिए कुल 2 जीबी इंटरनेट डाटा भी मिलता था। डाटा के अलावा प्लान में फ्री कॉलिंग और टोटल 300 एसएमएस का लाभ ऑफर किया जाता था।
- Jio का 249 रुपये वाला प्लान मंथली रिचार्ज के लिए कंपनी के पास 249 रुपये का एक प्लान है जिसमें आपको 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 28 जीबी जियो डाटा मिलता है। अर्थात हर रोज आप 1जीबी डाटा का उपयोग कर पाएंगे। इसके साथ ही भारत में भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग और 100 एसएमएस भी दिया जा रहा है।
- Jio का 299 रुपये वाला प्लान: इस रिचार्ज में डेली 1.5 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसके साथ ही फ्री कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी कंपनी दे रही है।
- Jio का 329 रुपये वाला प्लान: रिलायंस जियो का 329 रुपये वाला प्लान मुफ्त JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। यह प्लान महज 28 दिनों की वैलिडिटी से लैस है। इसमें डेली 1.5GB डाटा और डेली 100 SMS मिलते हैं।
- Jio का 349 रुपये वाला प्लान: इस रिचार्ज में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ डेली 100 एसएमएस और कुछ जियो ऐप्स की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें आपको डेली 2जीबी का डाटा मिलता है।
- Jio का 399 रुपये वाला प्लान: प्लान में 2.5जीबी डेली डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और डेली एसएमएस का लाभ मिलता है। वहीं, प्लान की वैधता 28 दिनों की ऑफर की जा रही है।
- Jio का 445 रुपये वाला प्लान: इस रिचार्ज में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ डेली 100 एसएमएस और कुछ जियो ऐप्स की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें आपको डेली 2जीबी का डाटा मिलता है। वहीं, Sony LIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, Discovery+, JioTV समेत 13 ओटीटी का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
- Jio का 449 रुपये वाला प्लान: 3 जीबी डाटा के प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसके साथ-साथ 100 एसएमएस रोज और कुछ जियो ऐप्स की सुविधा मिलेगी। वहीं, रिचार्ज में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
सवाल-जवाब (FAQ)
जिओ का सबसे सस्ता 28 दिनों का अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान?
अनलिमिटेड कलिंग के साथ 28 दिन की वैधता वाला जियो का 189 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता है।
1 महीने के लिए जियो का क्या प्लान है?
Jio का 319 रुपये वाला प्लान: यह जियो का एक कैलेंडर मंथ प्लान है जिसमें कंपनी 1.5 जीबी डाटा के साथ पूरे महीने की वैधता दे रही है। अर्थात् यदि महीना 30 का है तो आपको 30 दिनों की वैधता मिलेगी वहीं यदि 31 दिन का महीना है तो आपको पूरे 31 दिनों की वैधता मिलेगी। इसमें भी कॉलिंग, एसएमएस और ऐप बेनिफिट्स आपको मिल जाते हैं।
84 दिनों के लिए कौन सा जियो प्लान सबसे अच्छा है?
Jio का 1199 रुपये का प्लान: प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है जहां कंपनी हर रोज 3 जीबी इंटरनेट डाटा मुहैया करा रही है। इसके साथ ही नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ हर दिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स की सुविधा मिलती है।




















