
वीवो ने पिछले हफ्ते Vivo T3 Ultra 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश किया था लेकिन इस फोन की सेल आज यानी कि 19 सितंबर से शुरू हो गई है। फोन लॉन्च के साथ ही कंपनी ने कुछ खास ऑफर्स की जानकारी दी थी जिसके माध्यम से आप इस फोन को लॉन्च प्राइस से 3,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। चूंकि आज से यह फोन सेल के लिए उपलब्ध हो गया है ऐसे में हमने इस लेख में फोन पर दी जा रही सभी ऑफर और डिस्काउंट की डिटेल में जानकारी दी है।
Vivo T3 Ultra 5G कीमत और ऑफर्स डिटेल
सबसे पहले तो आपको बता दें कि Vivo T3 Ultra 5G की सेल आज शाम 7:00 से शुरू होने वाली है। इसमें ग्राहकों को डिवाइस के तीनों मॉडल पर 3,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस मिलेगा। बता दूं कि फिलहाल यह फ्लैट डिस्काउंट सिर्फ एचडीएफसी बैंक के डेबीट या क्रेडिट कार्ड पर ही उपलब्ध है। वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 5% तक का कैशबैक भी उपलब्ध है। हालांकि आप दोनों में से किसी एक कार्ड पर ही ऑफर ले पाएंगे।
एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर EMI खरीदारी का भी ऑप्शन है जहां आप 1,500 रुपये तक का ऑफ के साथ इस फोन को 3 से 6 महीने की नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन पर खरीद सकते हैं।
इस बैंक ऑफर के साथ फोन के बेस मॉडल यानी कि 8GB रैम + 128GB वैरियंट को आप 28,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
वहीं मिड मॉडल जो कि 8GB रैम +256GB स्टोरेज के साथ आता है, वह 30,999 रुपये और टॉप मॉडल जो 12GB रैम +256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है 32,999 रुपये का मिल जाएगा।
| Vivo T3 Ultra 5G | प्राइस | ऑफर प्राइस |
| 8GB रैम +128GB स्टोरेज | 31,999 रुपए | 28,999 रुपए |
| 8GB रैम + 256GB स्टोरेज | 33,999 रुपए | 30,999 रुपए |
| 12GB रैम +256GB स्टोरेज | 35,999 रुपए | 32,999 रुपए |
कहां से खरीदें Vivo T3 Ultra 5G फोन
ऊपर बताए गए सभी ऑफर के साथ आप फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा यह ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल होगा।
Vivo T3 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Vivo T3 Ultra में 6.78-इंच का 1.5K डिस्प्ले है। इस पर 2800 x 1260 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 3D कर्व्ड एमोलेड पैनल दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट मिल जाता है।
- प्रोसेसर: Vivo T3 Ultra 5G में परफॉर्मेंस के लिए Mediatek Dimensity 9200+ चिपसेट लगा हुआ है। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए AnTuTu प्लेटफॉर्म टेस्ट में इसे 14,45,926 स्कोर प्राप्त हुआ है। जबकि ब्रांड ने इसका स्कोर 16,09,257 से अधिक बताया है।
- रैम और स्टोरेज: फोन 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है। आपको इसके साथ 12GB एक्सटेंडेड रैम भी मिलती है। यानी कुल 24जीबी तक रैम का सपोर्ट है।
- कैमरा: स्मार्टफोन में OIS के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा है।इसमें ऑरा लाइट, फेस्टिवल पोर्ट्रेट मोड, एआई इरेज और एआई फोटो एन्हांस जैसे फीचर्स भी हैं।
- बैटरी और चार्जिंग: वीवो टी3 अल्ट्रा में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है।
- ओएस: लेटेस्ट वीवो टी3 अल्ट्रा एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर बेस्ड रखा गया है।









