Jio Postpaid Family Plans 2025: जानें जियो पोस्टपेड फैमिली प्लान्स की कीमत, वैधता, डाटा बेनिफिट्स की डिटेल

Join Us icon

यदि आपकी फैमिली में कई सारे सदस्य हैं और हर सदस्य के लिए अलग-अलग रिचार्ज करवाने से परेशान हैं, तो जियो के पोस्टपेड फैमिली प्लान्स (Jio Postpaid Family Plans) से आपको काफी मदद मिल सकती है। ये जियो पोस्टपेड फैमिली प्लान्स डाटा बेनिफिट्स, अनलिमिटेड कॉल्स और अतिरिक्त फीचर्स के साथ आते हैं, जो फैमिली के लिए किफायती ऑप्शन के साथ-साथ मनोरंजन के साथ जुड़े रहने का बेहतरीन विकल्प हैं। आइए जानते हैं जियो के पोस्टपेड फैमिली प्लान्स की डिटेलः

जियो 749 रुपये फैमिली पोस्टपेड प्लान

जियो के 749 रुपये वाले पोस्टपेड फैमिली प्लान्स की डिटेल जानकारी:

1 प्राइमरी + 3 ऐड-ऑन सिम्स: इस प्लान में एक प्राइमरी और 3 ऐड ऑन सिम लेने पर मासिक शुल्क 1199 रुपये है यानी प्रत्येक सिम 300 रुपये। यह प्लान 115GB शेयर करने योग्य डाटा (100GB बेस + 3×5GB) देता है। बड़ी फैमिली के लिए उपयुक्त हो सकता है।
1 प्राइमरी + 2 ऐड-ऑन सिम्स: इस प्लान में एक प्राणरी और 2 ऐड ऑन सिम लेने पर मासिक शुल्क 1049 रुपये है यानी प्रत्येक सिम 350 रुपये पड़ेगा। इसमें 110GB शेयर करने योग्य डाटा (100GB बेस + 2×5GB) देता है। यह प्लान मध्यम आकार की फैमिली के लिए उपयुक्त है।
1 प्राइमरी + 1 ऐड-ऑन सिम: इस प्लान में एक प्राइमरी और एक ऐड ऑन सिम की कीमत 899 रुपये प्रति माह है, यानी प्रत्येक सिम 450 रुपये का है। इसमें 105GB डाटा (100GB बेस + 1×5GB) देता है। छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है।
1 प्राइमरी + 0 ऐड-ऑन सिम्स: इस प्लान में सिर्फ एक प्राइमरी सिम मिलता है, जिसकी कीमत 749 रुपये प्रति माह है। यह 100GB डाटा सिंगल यूजर के लिए देता है।

बता दें कि इन सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉल्स, 100GB डाटा, 5G एक्सेस और Netflix (Basic) व Amazon Prime जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

प्लान टाइपमासिक लागत (₹)सिमप्रति सिम लागत (₹)कुल डाटा (GB)
1 प्राइमरी + 3 ऐड-ऑन सिम्स1199 रुपये4 (1 प्राइमरी + 3 ऐड-ऑन)300 रुपये115GB (100+3×5)
1 प्राइमरी + 2 ऐड-ऑन सिम्स1049 रुपये3 (1 प्राइमरी + 2 ऐड-ऑन)350 रुपये110GB (100+2×5)
1 प्राइमरी + 1 ऐड-ऑन सिम899 रुपये2 (1 प्राइमरी + 1 ऐड-ऑन)450 रुपये105GB (100+1×5)
1 प्राइमरी + 0 ऐड-ऑन सिम्स749 रुपये1 (केवल प्राइमरी)N/A रुपये100GB

जियो 449 रुपये फैमिली पोस्डपेड प्लान

जियो के 449 रुपये वाले पोस्टपेड फैमिली प्लान्स की डिटेल:

1 प्राइमरी + 3 ऐड-ऑन सिम्स: इस प्लान में एक प्राइमरी और 3 ऐड ऑन सिम की कीमत 899 रुपये प्रति माह है। प्रत्येक सिम की कीमत 225 रुपये है। इस प्लान में 90GB शेयर करने योग्य डाटा (75GB बेस + 3×5GB) देता है।
1 प्राइमरी + 2 ऐड-ऑन सिम्स: इस प्लान में एक प्राइमरी और 2 ऐड ऑन सिम मिलते हैं, जिसकी कीमत 749 प्रति माह है, प्रत्येक सिम की कीमत 250 रुपये है। इसमें 85GB शेयर करने योग्य डाटा (75GB बेस + 2×5GB) मिलता है।
1 प्राइमरी + 1 ऐड-ऑन सिम: इस प्लान में एक प्राइमरी सिम के साथ एक ऐड ऑन सिम मिलता है और इसकी कीमत 599 रुपये प्रति माह है यानी प्रत्येक सिम के लिए 300 रुपये खर्च करना होगा। इसमें 80GB डाटा (75GB बेस + 1×5GB) मिलता है।
1 प्राइमरी + 0 ऐड-ऑन सिम्स: इस प्लान एक प्राइमरी सिम मिलता है, जिसकी कीमत 449 रुपये प्रति माह है। इसमें 75GB डाटा सिंगल यूजर्स के लिए है।

बता दें कि इन सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉल्स, 75GB डाटा और 5G एक्सेस की सुविधा मिलती है।

प्लान टाइपमासिक लागत (₹)सिमप्रति सिम लागत (₹)कुल डाटा (GB)
1 प्राइमरी + 3 ऐड-ऑन सिम्स899 रुपये4 (1 प्राइमरी + 3 ऐड-ऑन)225 रुपये90GB (75+3×5)
1 प्राइमरी + 2 ऐड-ऑन सिम्स749 रुपये3 (1 प्राइमरी + 2 ऐड-ऑन)250 रुपये85GB (75+2×5)
1 प्राइमरी + 1 ऐड-ऑन सिम599 रुपये2 (1 प्राइमरी + 1 ऐड-ऑन)300 रुपये80GB (75+1×5)
1 प्राइमरी + 0 ऐड-ऑन सिम्स449 रुपये1 (केवल प्राइमरी)N/A रुपये75GB

सवाल-जवाब (FAQs)

सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान कौन-सा है?

जियो का 199 रुपये पोस्टपेड प्लान सबसे सस्ता है। इसमें 25GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं।

जियो का 198 रुपये प्लान क्या है?

जियो का 198 रुपये प्लान एक बेसिक प्रीपेड प्लान है, जो 14 दिनों की वैधता के साथ 2GB डाटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉल्स और जियो ऐप्स की सुविधा देता है।

12 महीने के लिए जियो का सबसे अच्छा प्लान कौन-सा है?

जियो के ₹3,599 और ₹3,999 वार्षिक प्लान्स उपलब्ध हैं। दोनों में अनलिमिटेड कॉल्स, 2.5GB डाटा प्रतिदिन और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। ₹3,999 प्लान में FanCode सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

बिना रिचार्ज के इनकमिंग कॉल्स मुफ्त हैं?

नहीं, बिना रिचार्ज के इनकमिंग कॉल्स मुफ्त नहीं हैं। अगर 90 दिनों तक नंबर रिचार्ज नहीं किया गया, तो वह डिस्कनेक्ट हो सकता है।

क्या जियो का 1-वर्षीय प्लान है?

हां, जियो ₹3,599 और ₹3,999 वार्षिक प्लान्स ऑफर करता है। दोनों में अनलिमिटेड कॉल्स, 2.5GB डाटा प्रति दिन और जियो ऐप्स की सुविधा है। ₹3,999 प्लान में अतिरिक्त FanCode सब्सक्रिप्शन मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here