2000 रुपये में Samsung Galaxy S25 Series की प्री बुकिंग शुरू, मिलेंगे 5000 के फायदे

Join Us icon

Samsung ने कुछ घंटों पहले ही अपनी साल की सबसे दमदार Galaxy S25 Series की लॉन्च डेट का ऐलान किया है। इस लाइनअप में तीन तगड़े स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus और Samsung Galaxy S25 Ultra 22 जनवरी को आएंगे। हालांकि इसमें कुछ हफ्ते बाकी है इससे पहले ब्रांड ने मोबाइल्स के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। जिसकी मदद से ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा। आइए, आगे आपको मिलने वाले फायदे और बुकिंग डिटेल्स के बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy S25 Series की प्री बुकिंग शुरू

  • सैमसंग ने आज घोषणा की कि ग्राहक अगली गैलेक्सी S सीरीज के स्मार्टफोन के लिए प्री-रिजर्वेशन आज से कर सकते हैं।
  • ग्राहक गैलेक्सी S सीरीज के फ्लैगशिप डिवाइस को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स और देशभर के प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर मात्र 2,000 रुपये की टोकन राशि देकर प्री-रिजर्व कर सकते हैं।
  • प्री-रिजर्वेशन करने वाले ग्राहकों को नए गैलेक्सी S सीरीज डिवाइस खरीदने पर 5,000 रुपये तक के लाभ और पहले एक्सेस का मौका मिलेगा।
  • बता दें कि सैमसंग 22 जनवरी को सैन जोस, कैलिफोर्निया में होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपनी नई गैलेक्सी S सीरीज लॉन्च करेगा।

मिलेंगे और भी दमदार AI फीचर्स

  • नई गैलेक्सी S सीरीज मोबाइल AI में एक नया अध्याय पेश करेगी और प्रीमियम गैलेक्सी इनोवेशन के जरिए आपके जीवन के हर पल में सहजता लेकर आएगी।
  • सैमसंग नई गैलेक्सी S सीरीज में AI का अगला स्तर लेकर आ रहा है, जो यूजर्स के रोजमर्रा के जीवन को बेहतर बनाने और उनके इंटरैक्शन को नया रूप देगा।
  • गैलेक्सी S सीरीज एक बार फिर मोबाइल AI अनुभवों के लिए नई मानक तय करने के लिए तैयार है।

Samsung Galaxy S25 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Galaxy S25 में 6.2-इंच, Galaxy S25 Plus में 6.7-इंच, और Galaxy S25 Ultra में 6.86-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। इन मोबाइल्स में Dynamic LTPO AMOLED 2x ​पंच-होल डिस्प्ले के साथ QHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, हाई ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।
  • चिपसेट: सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को 3nm फेब्रिकेशन पर आधारित Qualcomm के Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, गैलेक्सी S25 और S25+ मॉडल्स में Exynos 2500 प्रोसेसर मिलने की संभावना है।
  • स्टोरेज और रैम: गैलेक्सी S25 सीरीज के तीनों मॉडल्स को 12GB और 16GB RAM विकल्पों में पेश किया जा सकता है। सबसे छोटे मॉडल का बेस वैरियंट 128GB स्टोरेज से शुरू हो सकता है, जबकि अल्ट्रा मॉडल का टॉप वेरिएंट 1TB स्टोरेज के साथ आ सकता है।
  • बैटरी: Galaxy S25 सीरीज के फोंस की बैटरी साइज का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन फोंस में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here