
मिड-प्रीमियम POCO F7 सीरीज पिछले कुछ हफ्तों से सुर्खियों में बनी हुई है। इस लाइनअप में POCO F7, F7 Pro और F7 Ultra शामिल हो सकते हैं, जो POCO F6 मॉडलों के सक्सेसर के रूप में आएंगे। हाल के दिनों में हमने इन फोनों को कई सर्टिफिकेशन पर देखा है। वहीं, अब POCO F7 Pro और POCO F7 Ultra ने इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है जिसे लगता है कि इनका ग्लोबल लॉन्च जल्द हो सकता है।
POCO F7 Pro and POCO F7 Ultra इंडोनेशिया टेलीकॉम लिस्टिंग
- माय स्मार्ट प्राइस द्वारा सामने आई लिस्टिंग के अनुसार, इंडोनेशिया टेलीकॉम साइट में मॉडल नंबर 24117RK2CG और 24122RKC7Gदेखे गए हैं। इसके अंत में ‘G’ का मतलब ग्लोबल के लिए हो सकता है।

- लिस्टिंग से मार्केटिंग नामों की पुष्टि होती है जिसमें POCO F7 Pro और POCO F7 Ultra शामिल हैं। जबकि ब्रांड का नाम Xiaomi Technology Indonesia लिखा है।
इंडोनेशिया टेलीकॉम लिस्टिंग से फिलहाल यही सब पता चला है, लेकिन इससे यह संकेत मिलता है कि इंडोनेशिया में फ्लैगशिप स्मार्टफोन का लॉन्च करीब आ गया है।
POCO F7 Pro और F7 Pro Ultra के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?
POCO F7 Pro को हाल ही में TDRA और IMDA सर्टिफिकेशन पर एक ही मॉडल नंबर 24117RK2CG के साथ देखा गया था। बाद में 5G, ब्लूटूथ, NFC और वाई-फाई कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए सपोर्ट का पता चला था। फोन FCC पर भी दिखाई दिया है, जिसमें 5830mAh रेटेड बैटरी, हाइपरओएस 2.0 और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का खुलासा हुआ है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G NR, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.4 शामिल हो सकते हैं।
POCO F7 Ultra को FCC सर्टिफिकेशन मिल गया है और यह IMDA प्लेटफार्म पर भी दिखाई दिया है। FCC लिस्टिंग से पता चला है कि फोन तीन कॉन्फिग्रेशन में आएगा। जिसमें 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB शामिल हो सकते हैं। उम्मीद है कि यह Android 15-आधारित HyperOS 2 कस्टम स्किन के साथ आ सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ BR/EDR/LE, NFC और Wi-Fi 7 शामिल हैं।
POCO F7 Pro और POCO F7 Ultra को हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi K80 और Redmi K80 Pro का रीब्रांड माना जा रहा है। अगर यह सच है, तो प्रो वैरियंट में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC हो सकता है, जबकि अल्ट्रा में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट हो सकता है। इसकी तुलना में, वेनिला POCO F6 स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 के साथ आया था, जबकि प्रो मॉडल स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ आया था।
भारत में पिछले साल केवल POCO F6 को ही देश में लॉन्च किया गया था और प्रो वैरियंट नहीं आया था। इसलिए संभावना है कि कंपनी सक्सेसर के लिए भी यही पैटर्न अपना सकती है। इसका मतलब है कि ब्रांड कि योजनाओं में कोई बदलाव के बिना POCO F7 Pro और F7 Ultra भारत में लॉन्च नहीं हो सकते हैं।









