
Infinix GT 20 Pro 25,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में बेहतरीन गेमिंग स्मार्टफोन में से एक था। वहीं, लेटेस्ट लीक के अनुसार जल्द ही इसका सक्सेसर Infinix GT 30 Pro को लॉन्च होने की उम्मीद है। यह डिवाइस IMEI डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। आगे आप लेटेस्ट लिस्टिंग की डिटेल्स देख सकते हैं।
Infinix GT 30 Pro IMEI लिस्टिंग
- मॉडल नंबर X6873 के साथ एक नया Infinix डिवाइस IMEI प्लेटफार्म पर स्पॉट हुआ है और लिस्टिंग से डिवाइस का ‘मार्केट नेम’ Infinix GT 30 Pro होने का पता चलता है।.

- लिस्टिंग से यह भी संकेत मिलता है कि ब्रांड जल्द ही ग्लोबल बाजारों और भारत में डिवाइस लॉन्च कर सकता है।
- लिस्टिंग आगामी Infinix GT 30 Pro के किसी अन्य हार्डवेयर स्पेक्स का खुलासा नहीं हुआ है।
- उम्मीद है कि आगामी डिवाइस अपने पूर्व मॉडल Infinix GT 20 Pro से पहले लॉन्च हो सकता है जिसे 21 मई 2024 को भारत में लॉन्च किया गया था।
Infinix GT 20 Pro के स्पेसिफिकेशंस
जैसा कि पहले बताया गया है, हमारे पास Infinix GT 30 Pro के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए आगे पूर्व मॉडल Infinix GT 20 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की डिटेल बताई गई है। जिससे हमें यह अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी कि Infinix GT 30 Pro से हमें क्या उम्मीद करनी चाहिए।
- डिस्प्ले: Infinix GT 20 Pro में 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz पर रिफ्रेश सपोर्ट करता है। इसमें 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
- प्रोसेसर: Infinix GT 20 Pro में MediaTek Dimensity 8200 अल्टीमेट SoC है। यह इस प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन था।
- स्टोरेज: Infinix GT 20 Pro दो स्टोरेज वैरियंट में आया था। जिसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल है।
- कैमरा: फोन में बैक पैनल पर 108MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। वहीं, फ्रंट में 32MP का कैमरा है।
- बैटरी और चार्जिंग: Infinix GT 20 Pro 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी को सपोर्ट करता है।
- सॉफ्टवेयर: लॉन्च के समय Infinix GT 20 Pro एंड्रॉइड 14 पर आधारित XOS 14 पर लाया गया था।
इन स्पेसिफिकेशन के अलावा, Infinix GT 20 Pro में Pixelworks X5 Turbo गेमिंग डिस्प्ले चिपसेट दिया गया है जो एक डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप है जो गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। इसके अलावा, कंपनी GT Pro गेमिंग किट भी दे रही थी जो GT मेचा केस, GT कूलिंग फैन और GT फिंगर स्लीव्स के साथ शुरुआती खरीदारों के लिए सीमित समय के लिए उपलब्ध थी।
हम उम्मीद कर सकते हैं कि Infinix GT 30 Pro में ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर के साथ-साथ अन्य अपग्रेड भी होंगे जो ग्राहकों का अनुभव और बेहतर बनाएंगे।









