
नथिंग 4 मार्च 2025 को भारत और ग्लोबल बाजारों में अपनी आगामी Nothing Phone (3a) Series को लॉन्च करने के लिए तैयार है। आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन (3 ए) श्रृंखला का निर्माण भारत में किया जाएगा।
नथिंग फोन (3a) सीरीज भारत में बनेंगी
- नथिंग ने घोषणा की कि नथिंग फोन (3ए) सीरीज का निर्माण कंपनी के चेन्नई, तमिलनाडु स्थित कारखाने में किया जाएगा।
- नथिंग ने अपने चेन्नई प्लांट में अपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज का निर्माण शुरू कर दिया है।
- कंपनी ने कहा कि उसके चेन्नई प्लांट में 500 से अधिक कर्मचारी हैं, जिनमें से 95 प्रतिशत महिलाएं हैं।

- कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि चेन्नई स्थित प्लांट में निर्मित नथिंग फोन (3ए) सीरीज के स्मार्टफोन केवल भारत में बेचे जाएंगे या वैश्विक बाजारों में इन्हें सेल किया जाएगा।
- ब्रांड ने यह भी कंफर्म किया है कि उसने अब तक दुनिया भर में सात मिलियन से अधिक स्मार्टफोन यूनिट सेल की हैं।
- नथिंग के अनुसार हाल ही में कंपनी ने लाइफटाइम रेवेन्यू के मामले में 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा छुआ है।
Nothing Phone (3a) के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स (संभावित)
- आधिकारिक लॉन्च से पहले नथिंग ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी आगामी स्मार्टफोन श्रृंखला के बारे में जानकारी शेयर की है।
- एक टीजर से पता चलता है कि नथिंग फोन (3ए) सीरीज के फोन में आईफोन जैसा एक्शन बटन हो सकता है।
- कंपनी ने इस अतिरिक्त बटन के सटीक उपयोग की पुष्टि नहीं की है। हालांकि टीजर में लिखा था (“your second memory, one click away”)”आपकी दूसरी मेमोरी, एक क्लिक दूर”।
- एक्स पर एक हालिया पोस्ट मे कंपनी ने अपनी आगामी स्मार्टफोन श्रृंखला के ट्रांसपेरेंट डिजाइन के बारे में बताया था।
- नथिंग फोन (3ए) में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले और फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है।
- आगामी स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
- बैक पैनल पर Nothing Phone (3a) में 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस हो सकता है।












