ये मोबाइल फोन होंगे इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च, अपनी लुक व फीचर्स से जीतेंगे दिल

Join Us icon

जनवरी 2025 का महीना टेक मार्केट के लिए कमाल रहा था। ढ़ेरों स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे जिनमें एंट्री लेवल मोबाइल से लेकर हाईएंड फ्लैगशिप फोन तक शामिल थे। आधा फरवरी बीत चुका है लेकिन बाजार के लिए यह कुछ खाली सा रहा। परंतु अब बचा हुआ आधा फरवरी का महीने इसकी भरपाई करेगा। इस सप्ताह 17 फरवरी से 22 फरवरी के बीच कई शानदार मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च होने जा रहे हैं जो अपनी लुक व फीचर्स के लिए फेमस होंगे। इन अपकमिंग फोंस की ​डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V50 5G

लॉन्च डेट – 17 फरवरी
लॉन्च प्राइस – ₹34,999 (अनुमानित)

वीवो वी50 5जी फोन 17 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा। इसे तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया जा सकता है जिसकी कीमत 34,999 रुपये से शुरू होकर 40,999 रुपये तक जा सकती है। कंफर्म तो नहीं है लेकिन इस वीवो 5जी फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिल सकती है। वीवो वी50 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर लॉन्च किया जाएगा।

vivo-v50-camera-battery-specifications-design-confirmed

कंपनी ने बता दिया है पावर बैकअप के लिए इस फोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी जाएगी। वहीं इसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए वीवो फोन में Carl Zeiss वाला डुअल रियर कैमरा मिलेगा। इसके बैक पैनल तथा फ्रंट पैनल दोनों जगह पर 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया जाएगा। वीवो वी50 5जी फोन में अल्ट्रा स्लीम Quad Curved स्क्रीन ​मिलेगी।

realme P3 Pro 5G

लॉन्च डेट – 18 फरवरी
लॉन्च प्राइस – ₹27,999 (अनुमानित)

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन 18 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन को मिड बजट सेग्मेंट में लाया जाएगा जिसकी कीमत 25 हजार रुपये से 30 रुपये के बीच रखी जा सकता है। टेक जगत में चर्चा है कि यह ​रियलमी 5जी मोबाइल फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ बाजार में पेश होगा। वहीं इस स्मार्टफोन में 12GB RAM के साथ 256GB Storage दी जा सकती है।

realme P3 Pro 5G फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका डिजाइन होगा जो अंधेरे में चमकेगा। इस स्टाइलिश स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी पावरफुल होगी। इसमें 80W SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक दिए जाने की बात सामने आ रही है जिसके साथ पावर के लिए 5,500mAh Battery दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Back कैमरा तथा 32MP Selfie कैमरा दिया जा सकता है। यह मोबाइल 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च हो सकता है।

realme P3x 5G

लॉन्च डेट – 18 फरवरी
लॉन्च प्राइस – ₹19,999 (अनुमानित)

रियलमी पी3एक्स 5जी फोन 18 फरवरी को आ रहा है जिसे P3 Pro 5G मोबाइल के साथ ही पेश किया जाएगा। हमारा अनुमान है कि realme P3x 5G की सेल 20 हजार रुपये से कम में की जा सकती है, फिर बेशक वह ऑफर्स के साथ ही क्यों ना हो। कंपनी ने बताया है कि यह रियलमी 5जी मोबाइल फोन आइसफिल्ड डिजाइन वाले Lunar Silver कलर तथा वीगन लैदर वाले Midnight Blue और Stellar Pink कलर में लाया जाएगा।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि realme P3x 5G मोबाइल MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। इसके साथ 8GB RAM मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इस रियलमी 5जी मोबाइल फोन में तगड़ी 6,000mAh battery तथा फोटोग्राफी के लिए 50MP रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा।

iPhone SE 4

लॉन्च डेट – 19 फरवरी
लॉन्च प्राइस – ₹49,999 (अनुमानित)

19 फरवरी को एप्पल कंपनी एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने वाली है जिसके मंच से आईफोन एसई 4 लॉन्च किया जाएगा। पाठकों को बता दें कि अभी नए एप्पल मोबाइल का नाम कंफर्म नहीं है इसे iPhone SE 4 या iPhone SE (2025) नाम के साथ भी लाया जा सकता है। इस नए आईफोन की खासयित यही होगी कि यह कॉम्पेक्ट लुक और सस्ते प्राइस पर पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स देगा।

iPhone SE 4
प्रतिरूपक फोटो

iPhone SE 4 को iPhone 16 में मौजूद Bionic A18 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है तथा इसमें 8GB RAM देखने को मिल सकती है। इसमें Apple Intelligence तकनीक को भी शामिल किया जा सकता है। चर्चा है कि यह सस्ता आईफोन 6.1-इंच की स्क्रीन पर आएगा जो Super Retina XDR OLED डिस्प्ले होगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP रियर कैमरा तथा 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here