लो बजट मोबाइल फोन Vivo Y04 हुआ पेश, 5 साल तक मेंटेन रहेगी इसकी बैटरी हेल्थ

Join Us icon

टेक कंपनी वीवो ने ग्लोबल मार्केट में एक नया मोबाइल फोन Vivo Y04 पेश किया है। यह लो बजट 4G Smartphone है जो वीवो इजिप्ट की वेबसाइट के ​जरिये ऑफिशियल हुआ है। इस फोन में 4GB RAM, 13MP Camera और 5,500mAh Battery सहित मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी तथा IP64 रेटिंग मिलती है। नए वीवो वाई04 4जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo Y04 4G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.74″ HD+ 90Hz Display
  • Unisoc T612 Processor
  • 4GB RAM + 128GB Storage
  • 13MP Rear camera
  • 5MP Front camera
  • 15W 5,500mAh battery

स्क्रीन : वीवो वाई04 4जी फोन को 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह एलसीडी स्क्रीन है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। इस फोन में 260पीपीआई और 570निट्स ब्राइटनेस प्राप्त होगी।

प्रोसेसर : Vivo Y04 4G फोन को एंड्रॉयड 14 पर लाया गया है जो Funtouch OS 14 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में यूनिसोक टी612 प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : इजिप्ट में यह विवो फोन 4जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल LPDDR4x RAM तकनीक पर काम करता है। ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह eMMC 5.1 storage तकनीक है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई04 4जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नए Vivo Y04 में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : Vivo Y04 4G मोबाइल में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है। वहीं स्मार्टफोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

अन्य फीचर्स : वीवो वाई04 5जी फोन को Military-grade शॉक रेजिस्टेंस बॉडी के साथ पेश किया गया है। यह IP64 मोबाइल है जो इसे पानी से बचाने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi और Bluetooth 5.2 जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here