
POCO F7 Pro के जल्द ही ग्लोबल डेब्यू करने की उम्मीद है। यह POCO की लोकप्रिय F-सीरीज का हिस्सा होगा जो पिछले साल के POCO F6 Pro का अपग्रेडेड वर्जन बनेगा। एक नई ऑनलाइन लिस्टिंग में POCO F7 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं, जिनमें इसका चिपसेट, एंड्रॉइड वर्जन और डिस्प्ले शामिल हैं। बता दें POCO F7 Pro के साथ एक Ultra मॉडल भी आ सकता है लेकिन रिपोर्ट्स के दोनों इंडिया में नहीं आएंगे।
POCO F7 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- POCO F7 Pro के ग्लोबल वैरियंट की जानकारी Device Info HW एप्लिकेशन पर अपलोड की गई थी।
- लिस्टिंग के अनुसार, POCO F7 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा जो Adreno 750 GPU के साथ आएगा।
- यह बॉक्स से ही Android 15 पर चलेगा और इसमें 12GB LPDDR5X RAM, UFS स्टोरेज, NFC और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
- POCO F7 Pro में 3200 x 1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी, जो कि QHD+ स्क्रीन बताई गई है।
POCO F7 Pro को पहले ही TDRA, IMDA और FCC वेबसाइटों पर देखा जा चुका है। इन लिस्टिंग्स के आधार पर, यह स्मार्टफोन 5830mAh बैटरी के साथ आएगा, जिसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। Android 15 के साथ, POCO F7 Pro के HyperOS 2.0 पर लॉन्च होने की उम्मीद है।
हालिया लीक और अफवाहों के अनुसार, POCO F7 Pro इस नई सीरीज का मिड वैरियंट होगा। जिसमें POCO F7 और POCO F7 Ultra भी शामिल हैं कहा जा रहा है कि ये तीनों फोन रीब्रांडेड Redmi स्मार्टफोन होंगे।
- POCO F7 को Redmi Turbo 4 का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।
- POCO F7 Pro को Redmi K80 Pro का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है।
- POCO F7 Ultra के बारे में कहा जा रहा है कि यह Redmi K80 का रीब्रांडेड मॉडल होगा।
जैसा कि पहले बताया गया, भारत में केवल POCO F7 ही लॉन्च होगा जबकि Pro और Ultra मॉडल भारत में लॉन्च नहीं किए जाएंगे। हालांकि, POCO ब्रांड ने अभी तक POCO F7 सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।









