
भारत में 500 और 1,000 के नोट बंद होने के बाद से मोबाइल वॉलेट की उपयोगिता काफी बढ़ गई है लोग पेटीएम जैसे वॉलेट का उपयोग कर रहे हैं। परंतु हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल है कि आखिर पेटीएम सेवा का उपयोग कैसे करें। जहां खरीदार के लिए यह सवाल है कि पेटीएम से कैसे किसी भी चीज की खरीदारी करें वहीं दुकानदार भी परेशान है कि पेटीएम वॉलेट से कैसे पैसे रिसीव करें।
तो आपको बता दें कि यह बेहद ही आसान प्रक्रिया है। इसके मात्र एक क्लिक से या क्यूआर कोड स्कैन कर आप पैसे पे कर सकते हैं और पैसे रीसीव कर सकते हैं। छोटे दुकानदारों के लिए यह वॉलेट सेवा बेहद ही खास है जो क्रेडिट या डविट कार्ड मशीन लगाना नहीं चाहते। सिर्फ स्मार्टफोन के माध्यम से ही पेमेंट पा सकते हैं। इमसें आप 5-10 रुपये का साधारण पेमेंट भी पा सकते हैं और बड़े से बड़ा पेमेंट भी। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि छुट्टे का भी झंझट नहीं होता है। आगे हमने पेटीएम से पैसे पे और रीसीव करने का तरीका समझाया है।
कैसे बनाएं पेटीएम वॉलेट

पेटीएम की सेवा लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल नंबर से इस पर रजिस्टर करना होगा। आप पेटीएम ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर रजिस्टर कर सकते हैं या फिर आप कंप्यूटर पर ब्राउजर के माध्यम से https://paytm.com/ से रजिस्टर हो सकते हैं। अब
1. आपको सबसे पहले साइन अप पर जाना है।
2. साइन अप करते ही आपके सामने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड का विकल्प मिलेगा।
3. मोबाइल नंबर और अपना ईमेल आईडी डालने के बाद आपको अपने पसंद का एक पासवर्ड डालना होगा।
4. इस प्रक्रिया को पूरा करते ही आपके फोन पर ओटीपी वेरिफिकेशन आएगा इसे भर कर ओके करते ही आपका पेटीएम वॉलेट बन गया।
5. यदि आप ऐप से लॉगिन कर रहे हैं तो साइन अप दिखाई नहीं देखा आप पे या एड मनी पर जाएंगे तो साइनअप का विकल्प मिलेगा।
6. साइनअप करने के बाद आपसे आपका नाम और जन्मदिवस मांगा जाता है। इसके साथ ही प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
कैसे डालें आपनें पेटीएम वॉलेट में पैसे

1. पेटीएम वॉलेट में आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से पैसे डाल सकते हैं।
2. इसके लिए आपको पेटीएम वॉलेट में जाकर ऐड मनी पर क्लिक करना है। इसके साथ ही अमाउंट का विकल्प आएगा।
3. जितने पैसे आप वॉलेट में रखना चाहते हैं उसे भरकर ऐड मनी पर क्लिक करें।
4. इसके साथ ही आपके सामने क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड और नेट बैंकिंग का विकल्प आ जाएगा। आप अपनी सुविधानुसार विकल्प का चुनाव कर डिटेल्स भर कर अपने वॉलेट में पैसे डाल सकते हैं।
कैसे करें पेटीएम वॉलेट से पेमेंट

आप पेटीएम वॉलेट को मोबाइल ऐप या ब्राउजर से कहीं से भी एक्सेस करेंगे तो मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट सहित बस, ट्रेन और एयरोप्लेन टिकट बुकिंग सहित कई विकल्प होंगे। इससे आप सीधा बिल पे कर सकते हैं या टिकट की खरीदारी कर सकते हैं।
वहीं किसी अन्य तरह के भुगतान के लिए उपर में आपको पे का विकल्प मिलेगा। उसे क्लिक करते ही चार आॅप्शन आएंगे। पहला क्यूआर कोड का। इसे आके करते ही कैमरा एक्टिव हो जाएगा। अब आप जिस शॉप पर पेमेंट करना चाहते हैं उसने एक क्यूआर कोड रखा होगा उसे कैमरे से स्कैन करते ही पेमेंट हो जाएगा। इस दौरान आपको एक ओटीपी मिलेगा ओटीपी डालते ही पेमेंट की प्रकिया पूरी हो जाती है।
दूसरा आॅप्शन है मोबाइल नंबर से पेमेंट करने का। जिसे खरीदारी के लिए आप पेमेंट करना चाहते हैं वह आपको अपना पेटीएम वॉलेट का मोबाइल नंबर देगा उसे वहां डालें और वह अमाउंट भी भरें जितना पेमेंट करना चाहते हैं। इसके साथ ही पेमेंट का कोई कारण लिख दें और सेंड बटन को क्लिक करते ही पेमेंट हो जाएगा।
कैसे लें पेटीएम वॉलेट में पेमेंट

तकनीक का नाम सुनते ही भारत में लोग डर जाते हैं और इनमें छोटे रिटेलर्स और दुकानदार आदि प्रमुख हैं। परंतु आपको मालूम नहीं पेटीम वॉलेट सेवा से भुगतान पाना कितना आसान है। बस क्यूआर कोड दिखा कर आप यह कार्य कर सकते हैं।
यदि आप ऐप्लिकेशन या वेबसाइट से पैसे पाना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें
वहीं यदि आपके पास रिटेल स्टोर है या किसी अन्य तरह की शॉप है तो यहां क्लिक करें। इसके साथ ही आपके सामने एक आॅनलाइन फॉर्म आ जाएगा जिससमें आपसे सम्बंधित कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी। इसे भरते ही आपका काम हो जाता है। इसे आप डेस्कटॉप या मोबाइल किसी भी भर सकते हैं। इसके बाद कंपनी द्वारा आपको पेटीएम वॉलेट नंबर और क्यूआर कोड दिया जाएगा।
आप चाहें तो कॉल का विकल्प क्लिक कर सकते हैं। जहां कंपनी आपको कॉल कर पेटीएम के उपयोग को बताएगी और आपका पेटीएम वॉलेट बना कर क्यूआर कोड देगी। जिससे कि आप ग्राहकों से पेमेंट ले सकें।
कंपनी द्वारा दिए गए क्यूआर कोड और पेटीएम वॉलेट नंबर को आप अपने शॉप पर चिपका सकते हैं जिसे देखकर ग्राहक पेमेंट कर सकता है। ग्राहक अपने फोन से क्यूआर कोड को स्कैन कर के पेमेंट कर सकता है या फिर आपका पेटीएम नंबर डालकर पैसे चुका सकता है। किसी सेवा या किसी वस्तु के लिए जैसे ही आप पेमेंट लेंगे आपके फोन पर नोटिफिकेशन आ जाएगा।


















