Vodafone Idea 5G के पांच सबसे सस्ते 5जी प्लान, प्राइस 299 रुपये से शुरू

Join Us icon

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने मुंबई में अपनी 5G सेवाएं शुरू कर दी हैं। टेलीकॉम कंपनी कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लानों पर लिमिटेड अवधि के लिए अनलिमिटेड 5G भी पेश कर रही है। अगर देखा जाए तो मुंबई अब भारत के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो गया है, जहां देश के सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स जैसे एयरटेल, जियो और Vi  की 5G कवरेज उपलब्ध है।

अगर आप वोडाफोन आइडिया सिम यूजर हैं और मुंबई में रहते हैं तो आपको बता दें कि Vi फिलहाल मुंबई में मौजूद अपने सभी ग्राहकों को ₹299 से अधिक के चुनिंदा प्लानों पर अनलिमिटेड 5G डाटा प्रदान कर रहा है। इन प्लानों में 1GB/दिन से शुरू होने वाला प्लान हैं, जिनमें अनलिमिटेड 5G, प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल की गई। आइएग आगे आपको उन 5 सस्ते प्लान की जानकारी देते हैं जिनमें 5G एक्सेस मिलता है।

Vodafone idea के 5 सबसे सस्ते 5G रिचार्ज प्लान की लिस्ट

रिचार्ज प्लानबेनिफिट्सवैधता
Rs 2991GB/day + अनलिमिटेड 5G, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 डेली SMS28 दिन
Rs 3491.5GB/day + अनलिमिटेड 5G, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 डेली SMS28 दिन
Rs 3652GB/day + अनलिमिटेड 5G, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 डेली SMS28 दिन
Rs 4072GB/day + अनलिमिटेड 5G, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 डेली SMS28 दिन
Rs 4082GB/day + अनलिमिटेड 5G, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 डेली SMS28 दिन

 

  1. 299 रुपये का वीआई प्लान: प्लान में डेली 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस/दिन और वीआई मूवीज और टीवी सब्सक्रिप्शन मिलता हैं। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
  2. 349 रुपये का वीआई प्लान: 269 रुपये के टैरिफ में प्रति दिन 1.5GB डाटा के साथ-साथ एक दिन में 100 एसएमएस का कोटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और Vi मूवीज और टीवी ऐप का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
  3. 365 रुपये का वीआई प्लान: Vi रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 SMS, Vi मूवीज और टीवी ऐप का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा इसमें बिंज ऑल नाइट और वीकेंड डाटा रोलओवर सुविधा मिलती है।
  4. 407 रुपये का वीआई प्लान: 407 रुपये के टैरिफ में डेली 2जीबी डाटा, 100 SMS, Vi मूवीज एंड टीवी ऐप, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 30 दिन का सन नेक्सट सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है।
  5. 408 रुपये का वीआई प्लान: इस पैक में यूजर्स को डेली 2GB डाटा, 100 एसएमएस डेली, Vi मूवी एंड टीवी सब्सक्रिप्शन, पूरी रात बिंज, डाटा डिलाइट और सोनि लिव सब्सक्रिप्शन मिलता है।

NOTE: आपको बता दें कि मुंबई सर्किल में मौजूद सभी वीआई ग्राहक अगर 299 रुपये से ऊपर का रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें 5G अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। आप वोडाफोन आइडिया के सभी रिचार्ज की लिस्ट यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

Vi 5G नेटवर्क: 4G से 30 गुना अधिक तेज स्पीड

Vodafone Idea (Vi) का 5G नेटवर्क मौजूदा 4G नेटवर्क की तुलना में 30 गुना तेज स्पीड प्रदान करेगा, जिससे यूजर्स को अल्ट्रा-हाई स्पीड इंटरनेट, बेहतर कॉल क्वालिटी और लो-लेटेंसी कनेक्टिविटी का अनुभव मिलेगा।

Vi 5G के फायदे

  • 30 गुना तेज स्पीड: पहले से कई गुना तेज इंटरनेट ब्राउजिंग और डाउनलोडिंग।
  • अल्ट्रा-लो लेटेंसी: गेमिंग, वीडियो कॉलिंग और स्ट्रीमिंग में बिना किसी रुकावट के बेहतरीन अनुभव।
  • बेहतर नेटवर्क परफॉर्मेंस: ज्यादा स्थिर और मजबूत कनेक्टिविटी।
  • स्मार्ट डिवाइसेज के लिए उपयुक्त: IoT डिवाइसेज, स्मार्ट होम्स और AI-आधारित सेवाओं के लिए शानदार सपोर्ट।

सवाल-जवाब (FAQ)

Vi 5G पर अपग्रेड कैसे करें?

  1. सुनिश्चित करें कि आपका फोन 5G को सपोर्ट करता है।
  2. Vi 4G सिम का उपयोग जारी रखें, क्योंकि यह 5G के अनुकूल है।
  3. Vi 5G प्लान एक्टिवेट करें (Vi की वेबसाइट या ऐप के जरिए)।
  4. अपने फोन की नेटवर्क सेटिंग्स में 5G नेटवर्क चुनें।

क्या आपका स्मार्टफोन Vi 5G को सपोर्ट करता है?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका फोन Vi 5G नेटवर्क के अनुकूल है या नहीं, तो Vi की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी ब्रांडों के 5G-कंपेटिबल स्मार्टफोन्स की सूची उपलब्ध है।

क्या मौजूदा Vi 4G सिम पर 5G नेटवर्क मिलेगा?

हाँ, Vi 4G सिम यूजर्स बिना किसी बदलाव के सीधे 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। यानी आपको नया सिम खरीदने की जरूरत नहीं होगी, बस आपका स्मार्टफोन 5G-सक्षम (5G-Enabled) होना चाहिए।

Vi कस्टमर केयर नंबर क्या है?

आप Vi के प्रीपेड कस्टमर केयर से इन आसान तरीकों से संपर्क कर सकते हैं

  • कॉल करें: अपने Vi नंबर से 199 डायल करें, चाहे आप भारत में हों या विदेश में।
  • व्हाट्सएप: 9654297000 पर मैसेज भेजें।
  • ईमेल: [email protected] पर ईमेल करें।
  • चैट: Vi के चैटबॉट “Vic” का उपयोग करें, जो 24/7 उपलब्ध है।

मेरे Vi नंबर के लिए बेस्ट रिचार्ज प्लान कैसे देखें?

  • Vi के रिचार्ज पेज पर जाएं।
  • अपना 10-अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • आपकी उपयोग हिस्ट्री के अनुसार अनुशंसित प्लान्स की सूची दिखाई देगी।
  • अपनी जरूरत के अनुसार सबसे उपयुक्त प्लान चुनें।

Vodafone Idea (Vi) का इंटरनेट बैलेंस कैसे चेक करें?

  • USSD कोड: 1112*2# डायल करें।
  • SMS: “Data Bal” लिखकर 144 पर भेजें।
  • Vi का बैलेंस कैसे चेक करें?
  • USSD कोड: 1112*2# डायल करें।
  • SMS: “Data Bal” लिखकर 144 पर भेजें।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here