
Nothing ने अपने नए डिवाइसेस की झलक दिखानी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि ये इसकी सब-ब्रांड CMF के तहत चार नए प्रोडक्ट्स होंगे। बता दें कि बीते सालों में लंदन-बेस्ड इस ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स और कम्युनिटी पेज पर नए प्रोडक्ट्स की झलक दिखाने के लिए अक्सर किसी कैरेक्टर का इस्तेमाल किया है। इस बार आगामी डिवाइसेस को पोकेमॉन कैरेक्टर्स के साथ टीज किया जा रहा है। याद दिला दें कि Nothing Phone (3a) सीरीज पिछले महीने लॉन्च हुई थी, जबकि Phone (3) आने वाले महीनों में आ सकता है।
सीएमएफ डिवाइस जल्द होंगे लॉन्च
- Nothing द्वारा टीज किया गया पहला डिवाइस पोकेमॉन कैरेक्टर बुलबासौर के साथ देखा गया है। यह CMF Phone 2 का कोडनेम हो सकता है।
- दूसरा और तीसरा डिवाइस गिराफारिग और हूटहूट, जबकि चौथा ग्लाइगर के साथ टीज किया गया है।
- माना जा रहा है कि ये डिवाइसेस नेकबैंड इयरफोन्स, एक स्मार्टवॉच और TWS ईयरबड्स हो सकते हैं।
- आने वाले दिनों में Nothing इन नए डिवाइसेस की अधिक जानकारी शेयर कर सकता है।
- CMF Phone 2 को पहले ही BIS और IMEI सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जबकि Buds 2 Plus फरवरी में FCC डेटाबेस पर देखे गए थे।
- गौरतलब है कि CMF Buds Pro पहली बार सितंबर 2023 में लॉन्च हुए थे और इसके बाद Buds Pro 2 जुलाई 2024 में आए। इसके बीच में ब्रांड ने मार्च 2024 में CMF Buds की घोषणा की थी।
- इसी तरह CMF Phone 1 और Watch Pro 2 जुलाई 2024 में लॉन्च हुए थे जबकि Neckband Pro को मार्च 2024 में पेश किया गया था।

हाल ही में CMF Phone 2 की कथित लीक इमेज सामने आई है। इस इमेज में डिवाइस को ब्लैक कलर में दिखाया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर और फ्लैट फ्रेम नजर आ रहा है। अफवाहों के मुताबिक, यह डिवाइस MediaTek Dimensity प्रोसेसर के साथ आ सकता है। वहीं, CMF Buds 2 Plus की FCC फाइलिंग से पता चला है कि इसमें 460mAh की बैटरी (केस के लिए) और 53mAh की बैटरी (ईयरबड्स के लिए) होगी।












