
Honor एक नए मिड-रेंज फोन पर काम कर रहा है, जिसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। अगर यह सच होता है, तो यह ब्रांड की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। वहीं, अब, लेटेस्ट अपडेट में Honor Power सीरीज से जुड़ी डिटेल्स ऑनलाइन सामने आई हैं। आइए, आगामी फोंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Honor Power सीरीज का जल्द होगा लॉन्च
- Honor ने वीबो पोस्ट के जरिए पुष्टि की है कि वह जल्द ही चीन में नई Power सीरीज पेश करेगा।
- पोस्ट में बताया गया कि नए Power फोन में “सुपर बिग बैटरी” होगी, जिससे बैटरी लाइफ और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

- वीबो पर टिपस्टर DigitalChatStation ने दावा किया है कि Honor फोन DVD-AN00, जिसे 3C सर्टिफिकेशन मिला है, वही Honor Power फोन हो सकता है। यही मॉडल नंबर MIIT डेटाबेस सर्टिफिकेशन में भी देखा गया है।

- 3C लिस्टिंग में 80W फास्ट चार्जिंग और सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट की पुष्टि हुई है।
- टिपस्टर का कहना है कि इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है। खासकर इसके “Power” ब्रांडिंग को देखते हुए संभावना है कि यह वही 8,000mAh बैटरी वाला फोन हो सकता है, जिसकी हाल ही में जानकारी लीक हुई थी।
बैटरी के अलावा, रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि आने वाले फोन में फ्लैगशिप-लेवल टेक्नोलॉजी होगी, जो डिस्प्ले से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल नई Power सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसे इसी महीने पेश किया जा सकता है। वहीं, आने वाले दिनों में इस फोन से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा या नहीं।
Honor Power के अलावा, Honor 400 Lite भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में, एक ऑनलाइन रिटेलर लिस्टिंग के जरिए इस फोन का डिजाइन, कलर ऑप्शन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं। यह फोन Honor 300 सीरीज का सक्सेसर होगा। Honor 400 Lite में डुअल-कैमरा सेंसर, फ्रंट में पिल-शेप कैमरा कटआउट और कर्व्ड एज डिजाइन हो सकता है। यह फोन 6.7-इंच डिस्प्ले, 256GB स्टोरेज और 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आ सकता है।












