
Huawei ने अपनी Enjoy सीरीज के तहत नया Enjoy 70x Vitality Edition स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। यह बढ़िया डिजाइन, दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स से लैस है। इसमें HarmonyOS 4.2, 6100mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 6.78 इंच एमोलेड स्क्रीन दी गई है। आइए, आगे आपको मोबाइल के सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत विस्तार से बताते हैं।
Huawei Enjoy 70x Vitality Edition के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Huawei Enjoy 70x Vitality Edition में 6.78 इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। जो 437 ppi डेंसिटी, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ आती है। डिस्प्ले को Aluminosilicate ग्लास से सुरक्षित किया गया है और यह AI Wet Touch और P3 वाइड कलर गैमट को भी सपोर्ट करता है।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए मोबाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा लेंस लगा है, जबकि फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।
- बैटरी और चार्जिंग: Huawei Enjoy 70x Vitality Edition डिवाइस 6100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 40W टर्बो वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

- अन्य खूबियां: अन्य खूबियों के बात करें तो इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, Bluetooth 5.1, डुअल बैंड WiFi, USB Type-C पोर्ट, और डुअल नैनो SIM स्लॉट शामिल हैं। इसके अलावा, यह फोन Beidou सैटेलाइट मैसेजिंग, SGS फाइव-स्टार सर्टिफिकेशन, 360 डिग्री ब्लैक आर्मर बॉडी, Text Theme 2.0, और X-Key डायरेक्ट एक्सेस जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है।
- वजन और डायमेंशन: फोन का वजन 189 ग्राम है और इसका साइज 164×74.88×7.98mm है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: फोन में कंपनी का खुद का HarmonyOS 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

Huawei Enjoy 70x Vitality Edition की उपलब्धता और कीमत
Huawei Enjoy 70x Vitality Edition को Huawei Mall के जरिए चीन में सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन Ice Black, Old Black और Snowy White में आता है। इसकी कीमत आप नीचे देख सकते हैं।
- 128GB वैरियंट – 1499 Yuan (लगभग ₹17,300)
- 256GB वेरिएंट – 1699 Yuan (लगभग ₹19,600)
- 512GB वेरिएंट –1999 Yuan (लगभग ₹23,100)









