
अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं और पूरे साल के लिए एक ऐसा प्रीपेड प्लान चाहते हैं जिसमें भरपूर डाटा के साथ कॉलिंग और दूसरे फायदे भी मिलें, तो Airtel का 3,999 रुपये वाला प्लान आपके काम का हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने इस प्रीपेड प्लान के साथ 150GB बोनस डाटा यानी एक्स्ट्रा डाटा दे रही है। यह डाटा प्लान में मिलने वाले नियमित डाटा के अलावा दिया जा रहा है यानी यूजर्स को पूरे साल के लिए रोजाना मिलने वाले डाटा के साथ अतिरिक्त 150GB डाटा भी मिलेगा।
Airtel के 3,999 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?
Airtel के 3,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी एक साल यानी 365 दिनों की है। इसमें यूजर्स को रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है। इसके अलावा, कंपनी 150GB बोनस डाटा भी दे रही है। इस तरह ज्यादा डाटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान खास तौर पर उपयोगी हो सकता है।
प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं। Airtel ने इसमें Airtel Safe Network का फायदा भी शामिल किया है। इसके अलावा, 5G यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ मिलता है। हालांकि कंपनी के मुताबिक अनलिमिटेड 5G डाटा की सीमा हर 28 दिनों में 300GB तक है।
12 महीने का Adobe Express Premium
इस प्लान में सिर्फ डाटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि एक अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। Airtel 3,999 रुपये वाले प्लान के साथ 12 महीने के लिए Adobe Express Premium दे रहा है। इससे यूजर्स को Adobe के प्रीमियम क्रिएटिव टूल्स का इस्तेमाल करने का विकल्प मिलता है।
Airtel का यह प्रीपेड प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। अगर आप इस प्लान से रिचार्ज करना चाहते हैं, तो Airtel Thanks ऐप या Airtel की वेबसाइट के जरिए रिचार्ज किया जा सकता है।
3,599 रुपये का प्लान भी है एक साल की वैलिडिटी के साथ
Airtel के पास एक साल की वैलिडिटी वाला 3,599 रुपये का प्रीपेड प्लान भी मौजूद है। अगर आपका बजट थोड़ा कम है तो यह विकल्प देखा जा सकता है। हालांकि इसमें 3,999 रुपये वाले प्लान की तरह 150GB बोनस डाटा नहीं मिलता है।
बता दें कि 3,599 वाले प्लान में आपको रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। इसमें भी यूजर्स को 5G का एक्सेस मिलता है और इसकी वैलिडिटी एक साल की है। ऐसे में दोनों प्लान के बीच मुख्य अंतर रोजाना मिलने वाले डाटा और 3,999 रुपये वाले प्लान के साथ मिलने वाले अतिरिक्त 150GB बोनस डाटा का है।
किसके लिए उपयोगी है 3,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान?
अगर आपका डाटा उपयोग ज्यादा है और आप पूरे साल एक ही रिचार्ज से काम चलाना चाहते हैं, तो Airtel का 3,999 रुपये वाला प्लान एक विकल्प हो सकता है। रोजाना 2.5GB डाटा के अलावा 150GB बोनस डाटा मिलने से सालभर में अतिरिक्त डाटा की जरूरत वाले यूजर्स को फायदा मिल सकता है। वहीं, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 5G डाटा और 12 महीने का Adobe Express Premium इस प्लान को सिर्फ एक सामान्य लॉन्ग-टर्म रिचार्ज के बजाय ज्यादा फायदे वाला पैक बनाते हैं।











