2 हजार रुपये की छूट के साथ आज से बिकेगा ये 7300mAh बैटरी वाला 5G फोन, रेट पड़ेगा 20 हजार से कम

Join Us icon

इंडिया का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन आइकू ज़ेड10 आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। कंपनी इस मोबाइल पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है जिसके साथ इस 5जी फोन को 20 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। लेटेस्ट iQOO Z10 5G फोन का प्राइस और इस पर मिल रही डील की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

प्राइस और ऑफर

iQOO Z10 5Gलॉन्च प्राइसबैंक ऑफरइफेक्टिव प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage₹21,999₹2,000₹19,999
12GB RAM + 256GB Storage₹23,999₹2,000₹21,999
12GB RAM + 256GB Storage₹25,999₹2,000₹23,999

आप ऊपर लगी टेबल में देख सकते हैं कि आइकू ज़ेड10 5जी फोन तीन वेरिएंट्स में लाया गया है। इन तीनों वेरिएंट्स पर 2 हजार रुपये का बैंक ऑफर मिलेगा। डील के तहत 128जीबी स्टोरेज के साथ 8जीबी रैम वाले 5जी फोन को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को 21,999 रुपये में और 12जीबी+256जीबी को 23,999 रुपये में पाया जा सकता है।

2000 रुपये की छूट ICICI और SBI बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर मिलेगी। वहीं शॉपिंग साइट अमेजन अन्य बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिये EMI बनवाने पर भी अपने कस्टमर्स को डील दे रही है। 5G फोन को Glacier Silver और Stellar Black कलर में खरीदा जा सकता है। आइकू ज़ेड 5जी फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए क्लिक करें : कंपनी वेबसाइट / अमेजन

7,300mAh Battery वाला फोन

आइकू ज़ेड10 इंडिया का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है जो 7,300एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। यह सिलिकॉन कार्बन एनोड टेक्नोलॉजी पर बनाई गई है। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए टेस्ट में इस फोन का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे व 41 मिनट का आया। वहीं 30 मिनट YouTube वीडियो चलाने पर सिर्फ 1% बैटरी ड्रॉप हुई। चार्जिंग के लिए इस 5जी फोन में 90W FlashCharge तकनीक दी गई है जिसमें हमारी टेस्टिंग में 42 मिनट में फोन को 20% से 100% फुल चार्ज किया।

iQOO Z10 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.77″ FHD+ 120Hz AMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 12GB Expandable RAM
  • 32MP Selfie Camera
  • 50MP Rear Camera

डिस्प्ले

आइकू ज़ेड10 5जी फोन 2392 × 1080 ​पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एमोलेड स्क्रीन है जो जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 5000निट्स ब्राइटनेस के साथ इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी मिलती है।

परफॉर्मेंस

iQOO Z10 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी

यह आइकू 5जी फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर आया है। दोनों मॉडल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत मिलती है। वहीं 12जीबी फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) की पावर मिलती है। आइकू ज़ेड10 LPDDR4X RAM और UFS 2.2 Storage सपोर्ट करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड10 5जी फोन डुअल ​रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले मेगापिक्सल सेकेडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Z10 5G 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

Best Competitors

vivo T4 Rs. 25,999
85%
iQOO Neo 10R Rs. 23,999
89%
POCO X7 Pro Rs. 29,990
90%
See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here