
वीवो ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T4 5G लॉन्च कर दिया है, जो दमदार बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। इस फोन में Android 15 आधारित Funtouch OS 15 दिया गया है और यह Snapdragon 7s Gen 3 Mobile Platform प्रोसेसर पर काम करता है। मोबाइल की सबसे बड़ी ताकत इसमें मौजूद 7,300mAh बैटरी है। फोन डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता
8GB RAM + 128GB Storage – ₹21,999
12GB RAM + 256GB Storage – ₹25,999
Vivo T4 5G स्मार्टफोन की कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 12जीबी रैम का रेट 25,999 रुपये है। यह मोबाइल 29 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और Emerald Blaze और Phantom Grey में खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में HDFC और SBI बैंक यूजर्स फ्लिपकार्ट पर 2 हजार का डिस्काउंट भी पा सकेंगे।
Vivo T4 5G बैटरी
यह फोन 7300mAh की बेहद पावरफुल बैटरी के साथ आता है, जो इसे इस सेगमेंट के बाकी फोनों से अलग बनाता है। इतनी बड़ी बैटरी लंबे समय तक लगातार गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल की सुविधा देती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बैटरी कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाती है। बैटरी का यह कॉम्बिनेशन यूजर्स को एक दिन से भी ज्यादा का बैकअप देता है, जिससे बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ती।

91मोबाइल्स ने इस फोन की बैटरी क्षमता को जांचने के लिए मोबाइल पर कुछ इन-हाउस टेस्ट भी किए हैं। इस दौरान वीवो टी4 5जी का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे, 1 मिनट का रहा। इसी तरह फोन में जब 30 मिनट पर YouTube वीडियो चलाई गई है बैटरी में 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं फोन की फास्ट चार्जिंग स्पीड टेस्ट करने के दौरान इसे 20% से 100% फुल चार्ज करने में 45 मिनट का समय लगा।
Vivo T4 5G स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
इस फोन में 6.77 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स की ब्राइटनेस के साथ यह डिस्प्ले बेहद स्मूद और ब्राइट अनुभव देता है। इसमें P3 कलर गैमट सपोर्ट और 387 PPI पिक्सल डेंसिटी भी मौजूद है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। फ्रंट कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ आता है जबकि रियर कैमरा सेटअप f/1.8 और f/2.4 अपर्चर के साथ आता है।
परफॉर्मेंस
फोन में Snapdragon 7s Gen 3 Mobile Platform चिपसेट दिया गया है जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसमें 8 कोर CPU मिलता है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। यह चिपसेट पावर एफिशिएंसी और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
रैम और स्टोरेज
फोन में दो वेरिएंट दिए गए हैं — 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज। इसमें LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस और तेज डेटा स्पीड मिलती है। इसके साथ 8GB तक की वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का भी सपोर्ट है, जिससे हेवी ऐप्स और मल्टीटास्किंग में कोई दिक्कत नहीं आती।
फीचर्स
फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रहेगा। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम सपोर्ट, 5G कनेक्टिविटी और कंपोजिट प्लास्टिक बैक डिजाइन दिया गया है। फोन का वजन 199 ग्राम है।













