Infinix GT 30 Pro इंडिया लॉन्च कंफर्म, तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स के साथ मिलेगा कमाल का कैमरा

Join Us icon

तकरीबन दो महीनों से टेक मार्केट की चर्चाओं में अपकमिंग Infinix GT 30 Pro स्मार्टफोन का नाम छाया हुआ है। समय-समय पर इस मोबाइल से जुड़े विभिन्न लीक सामने आते रहे हैं जिनमें फोन स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। लेकिन अब कंपनी की ओर से ऑफिशियल हिंट दे दिया गया है कि बेहद जल्द यह गेमिंग फोन इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है।

Infinix GT 30 Pro इंडिया लॉन्च डिटेल

इनफिनिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये Infinix GT 30 Pro की जानकारी दी है। कंपनी ने इस मोबाइल फोन यानी जीटी 30 प्रो से फोटो खींच कर सोशल मीडिया चैनल्स पर डाली है और GT 30 Pro इंडिया लॉन्च कंफर्म किया है। फिलहाल लॉन्च डेट तय नहीं हुई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि अगले महीने जून में यह मोबाइल भारतीय बाजार में एंट्री ले लेगा। बताते चलें कि यह मोबाइल इसी सप्ताह 21 मई को मलेशिया में लॉन्च होने वाला है।

Infinix GT 30 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.78″ 144Hz AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 8350 Ultimate
  • 108MP Rear Camera
  • 13MP Selfie Camera
  • 67W Fast Charging
  • 5,500mAh Battery

डिस्प्ले

सामने आई जानकारी के अनुसार इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी फोन को एमोलेड पैनल वाली बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुता​बिक यह मोबाइल 1224 x 2720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की क्वॉडएचडी डिस्प्ले सपोर्ट करेगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन हो सकती है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस आउटपुट सपोर्ट मिलेगा।

परफॉर्मेंस

लीक के अनुसार इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्टीमेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह सीपीयू 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट के लिए इसमें AI MediaTek NPU 780 शामिल है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM और UFS 4.0 Storage पर लाया जा सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Infinix GT 30 Pro 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है। लीक की मानें तो इस मोबाइल में 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद रहेगा। लीक के मुताबिक यह इनफिनिक्स 5जी फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा।

बैटरी

बड़ी स्क्रीन और बड़े कैमरा के साथ ही इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो में बैटरी भी बड़ी दी जाएगी। लीक में सामने आया है कि यह मोबाइल पावर बैकअप के लिए 5,500एमएएच बैटरी की ताकत से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। बताते चलें कि इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो 45वॉट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

Best Competitors

See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here