
लंदन बेस्ड टेक कंपनी ‘नथिंग’ ने जब से बताया है कि वह बेहद जल्द भारत में अपना नया मोबाइल Nothing Phone (3) लेकर आ रही है, तब से ही टेक लवर इस स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए नए नथिंग फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से घोषणा कर दी गई है कि नथिंग फोन (3) 1 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा।
Nothing Phone (3) इंडिया लॉन्च डिटेल
नथिंग फोन (3) 1 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। यह एक बड़ा ग्लोबल ईवेंट होगा जिसे पूरी दुनिया में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हमारा अनुमान है कि इन दिन कंपनी विदेश में लॉन्च ईवेंट का आयोजन करेगी और उसी के मंच से Nothing Phone (3) भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। ब्रांड के मुताबिक 1 जुलाई की रात 10 बजकर 30 मिनट पर नए नथिंग फोन की कीमत और सेल डिटेल्स से पर्दा उठाया जाएगा। गौरतलब है कि नथिंग फोन 3 की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।
Nothing Phone (3) का डिजाइन (लीक)
- फोन से जुड़ी एक टीजर इमेज हाल ही में सामने आई थी जिसमें फोन के रियर पैनल की लुक मिली थी।
- इसमें एक डुअल टेक्सचर्ड डिजाइन नजर आता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। साथ ही रियर साइड में एक बटन जैसी बनावट भी देखी जा सकती है।
- कंपनी की पिछले डिजाइन फिलॉसफी की तरह इस बार भी Nothing Glyph LED इंटरफेस की वापसी होने की पूरी उम्मीद है।
- लगे हाथ बताते चलें कि एक लीक के अनुसार इस फोन से Glyph इंटरफेस को हटाकर कस्टमाइजेबल डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Nothing Phone (3) की कीमत (लीक)
- लीक के अनुसार Nothing Phone (3) की शुरुआती कीमत $799 होगी।
- यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 68,000 रुपये के करीब है।
- यह मोबाइल के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट बताया गया है।
- इसी तरह फोन के 16GB RAM + 512GB Storage का प्राइस $899 बताया गया है।
- यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 76,000 रुपये के करीब है।
- इस बात को तो कंफर्म कहा जा सकता है भारत में फोन की कीमत ग्लोबल से काफी कम होगी।

Nothing Phone (3) की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
डिस्प्ले: सामने आई लीक तस्वीरों के मुताबिक Nothing Phone (3) स्मार्टफोन में 6.77 इंच का बेहतरीन एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है इस पर 1080 x 2392 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 387PPI पिक्सल डेंसिटी मिलने की संभावना है इसके साथ ही फोन के बैक पर 2.5D ग्लास बैक कवर दिया जा सकता है।
परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस के लिए कंपनी द्वारा मोबाइल में स्नैपड्रैगन 7 एस जेन 3 चिपसेट मिलने की संभावना है। यह 4नैनोमीटर चिपसेट है। हालांकि यह चिपसेट मिलने की बात गलत साबित हो सकती है क्योंकि पूर्व मॉडल Phone (2) में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट दिया गया था। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि आगामी फोन में और भी दमदार प्रोसेसर मिलेगा।
बैटरी: लीक में बताया गया है कि फोन में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी और 50 वॉट वॉयरलेस पावर चार्जिंग की सुविधा दी जा सकती है इसके साथ ही 7.5 रिवर्स चार्जिंग भी मिलने की उम्मीद है।












