11 जून को आ रहा है Vivo T4 Ultra, मिड बजट में मिलेगा 10x टेलीफोटो मैक्रो जूम

Join Us icon
Highlights

  • Vivo T4 Ultra 11 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
  • इसमें ग्राहकों को पहली बार फ्लैगशिप लेवल जूम की सुविधा दी जाएगी।
  • डिवाइस के बैक पैनल पर एक बड़ा ओवल शेप कैमरा माड्यूल देखने को मिला है।

वीवो ने अपनी T4 सीरीज के विस्तार का ऐलान कर दिया है। इसके तहत आने वाला स्माटफोन Vivo T4 Ultra होगा। जिसे कुछ दिन पहले ही ब्रांड द्वारा टीज किया गया था। फिलहाल कंपनी ने नए टीजर में डिवाइस की लॉन्च डेट और कुछ प्रमुख खूबियां कंफर्म की हैं। ब्रांड के अनुसार आगामी मोबाइल मिड रेंज में पहली बार शानदार 10x टेलिफोटो मैक्रो जूम की सुविधा प्रदान करेगा। आइए, आगे आपको पेश होने की तारीख, प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vivo T4 Ultra लॉन्च डेट

  • ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन आने वाले 11 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
  • अगर लॉन्च के समय की बात करें तो यह ऑनलाइन माध्यम से दोपहर 12:00 शुरू होगा।
  • ब्रांड ने कंफर्म किया है कि इस रेंज में ग्राहकों को पहली बार फ्लैगशिप लेवल जूम की सुविधा दी जाएगी।
  • ग्राहकों को फोन में 10x मैक्रो जूम की सुविधा पेरिस्कोप कैमरा की मदद से मिलेगी।
  • सेलिंग प्लेटफार्म की बात करें तो इसे लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर सेल किया जाएगा।

Vivo T4 Ultra डिजाइन

फोन के डिजाइन की बात करें तो टीजर के अनुसार Vivo T4 Ultra के बैक पैनल पर एक बड़ा ओवल शेप कैमरा माड्यूल देखने को मिला है जिसमें कैमरा सेटअप और सर्कुलर एलईडी फ्लैश नजर आता है इसके साथ ही नीचे की तरफ वीवो की ब्रांडिंग दी गई है फोन के साइड में वॉल्यूम और पावर बटन देखने को मिलते हैं डिवाइस काफी पतला है और आकर्षक नजर आता है।

Vivo T4 Ultra स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: लीक के अनुसार फोन में 6.67-इंच का quad-curved pOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट हो सकता है।
  • प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: Vivo T4 Ultra में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। यह वही प्रोसेसर है जो बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench और AnTuTu पर Snapdragon 8 Gen 3 से बेहतर प्रदर्शन करता है।
  • सॉफ्टवेयर: फोन में Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 मिल सकता है। जो यूजर्स को लेटेस्ट और स्मूथ अनुभव देगा।
  • कैमरा सेटअप: Vivo T4 Ultra में 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। यह इस सेगमेंट में फ्लैगशिप कैमरा एक्सपीरियंस दे सकता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 90W FlashCharge तकनीक मिलने की संभावना है, जो फोन को सिर्फ 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।



Best Competitors

vivo V50 Rs. 32,999
86%
iQOO Neo 10 Rs. 32,990
90%
OPPO Reno14 Rs. 33,999
87%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here