
वीवो (vivo) ने भारत में अपनी टी सीरीज के अगले स्मार्टफोन टी4 अल्ट्रा (vivo T4 Ultra) को टीज करना शुरू कर दिया है, जो पिछले साल के टी3 अल्ट्रा का सक्सेसर है। वीवो टी4 अल्ट्रा, टी4 सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन होने की उम्मीद है। आज ब्रांड ने इस फोन का पहला टीजर जारी किया, जिसमें इशारा किया गया है कि यह जल्द ही भारत में लॉन्च होगा।
vivo T4 Ultra की पहली झलक
Get in the zone with an Ultra-powerful zoom! You down to get those clear clicks?#T4Ultra #GetSetTurbo #TurboLife #ComingSoon pic.twitter.com/GR2QhBfCNp
— vivo India (@Vivo_India) May 30, 2025
ब्रांड द्वारा जारी टीजर में वीवो टी4 अल्ट्रा के डिजाइन की पहली झलक दिखाई गई है। यह पिछले साल के टी3 अल्ट्रा की तरह ओवल कैमरा मॉड्यूल से लैस लगता है। जहां टी3 अल्ट्रा में डुअल-कैमरा सिस्टम था, वहीं टी4 अल्ट्रा में ट्रिपल-कैमरा यूनिट और एक राउंड ऑरा एलईडी फ्लैश लगता है। तीसरे कैमरा मॉड्यूल को करीब से देखने पर पता चलता है कि यह एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
कंपनी का दावा है कि टी4 अल्ट्रा में फ्लैगशिप-लेवल जूम होगा और कैमरा मॉड्यूल पर लिखे टेक्स्ट से 100x डिजिटल जूम सपोर्ट की पुष्टि होती है। टीजर से यह भी पता चलता है कि टी4 अल्ट्रा भारत में फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिकेगा।
- प्रोसेसरः लीक रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो टी4 अल्ट्रा में डायमेंसिटी 9300 प्लस चिपसेट होने की उम्मीद है और यह पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च हुए वीवो S20 प्रो पर आधारित हो सकता है।
- डिस्प्ले: फोन में में 6.67-इंच OLED पैनल हो सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है।
- बैटरी और चार्जिंगः वीवो टी4 अल्ट्रा 5,500mAh की बैटरी और 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
- कैमराः फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।











