
नथिंग का बहुचर्चित स्मार्टफोन Nothing Phone (3) आने वाले महीने जुलाई में लॉन्च होने वाला है। जहां ब्रांड ने अब तक फोन को लेकर कुछ टीजर ही जारी किए हैं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टिपस्टर Max Jambor ने डिवाइस की एक इमेज शेयर की है। जिसमें पहली बार फोन का पूरा बैक पैनल लुक सामने आया है। आइए, आगे आपको Nothing Phone 3 के डिजाइन और इसमें मिलने वाले संभावित स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Nothing Phone (3) डिजाइन (लीक)
- अगर आगामी Nothing Phone (3) फोन के लुक की बात करें तो लीक में केवल बैक पैनल सामने आया है।
- आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि फोन में पूर्व मॉडल की तरह Glyph इंटरफेस नहीं है।
- मोबाइल फोन में बैक पैनल पर डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले होने की उम्मीद की जा रही है।
- पहले के मॉडल से अलग फोन में नया कैमरा लेआउट नजर आ रहा है जिसमें ट्रिपल कैमरे देखने को मिले हैं।
- Phone (3) में ट्रांसपेरेंट लुक भी देखा जा सकता है साथ ही स्क्वायर एज और ब्लैक बटन डिजाइन भी दिया गया है।
- ट्रांसपेरेंट स्क्रूज और वाइट वैरियंट पर ब्लैक एक्सेंटेड बटन भी इसकी खासियत लग रही है।
Nothing Phone (3) के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Nothing Phone (3) स्मार्टफोन में 6.77-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। स्क्रीन की LTPO टेक्नोलॉजी की मदद से यह डिस्प्ले स्मूथ एक्सपीरियंस के साथ बैटरी एफिशिएंसी भी सुनिश्चित कर सकता है।
- प्रोसेसर: Nothing Phone (3) में पावरफुल Snapdragon 8s Gen 3 या Snapdragon 8 Gen 3 (Elite Edition) चिपसेट दिया जा सकता है। यह चिपसेट फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है और गेमिंग से लेकर AI टास्क तक में बेहतर एक्सपीरियंस दे सकता है।
- कैमरा: Nothing Phone (3) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का हो सकता है। अन्य सेंसर की जानकारी अभी साफ नहीं है, लेकिन कैमरा मॉड्यूल पूरी तरह से नए लेआउट में पेश किए जाने की उम्मीद है।
- सॉफ्टवेयर: Phone (3) कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जो Android 16 के साथ आउट-ऑफ-द-बॉक्स रन कर सकता है। इससे यूजर्स को नए इंटरफेस, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल्स और AI इंटीग्रेशन जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिल सकते हैं।
- अन्य: Glyph इंटरफेस की जगह अब कंपनी पीछे की ओर Dot Matrix डिस्प्ले ला सकती है। हालांकि लीक में यह दिखाई नहीं दिया है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह इंटरफेस स्मार्ट नोटिफिकेशन और इंटरैक्टिव एलिमेंट्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
बताते चलें कि Nothing Phone (3) को 1 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड अपने इवेंट में पहले ओवर-द-ईयर हेडफोन Nothing Ear (over-the-ear) को भी पेश कर सकती है।










