Nothing Phone 3 लॉन्च से पहले यहां जानें सब कुछ, मोबाइल की अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Nothing अगले महीने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Phone 3 इंडिया में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि यह उसका अब तक का पहला असली फ्लैगशिप डिवाइस होगा, जिसमें “प्रीमियम मटेरियल्स, पावरफुल परफॉर्मेंस अपग्रेड्स और ऐसा सॉफ्टवेयर होगा जो यूज़र एक्सपीरियंस को अगले लेवल पर ले जाएगा।”

वहीं, एक लीक मेमो में यह भी सामने आया है कि Nothing Phone 3 में कई एडवांस AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इन्हीं लीक्स के आधार पर हम आपके लिए लेकर आए हैं इस फोन का एक शुरुआती ओवरव्यू। आइए जानते हैं कि Phone 3 में कौन-कौन से फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स मिलने की उम्मीद है।

Nothing Phone 3 की लॉन्च डेट (कन्फर्म)

नथिंग फोन (3) 1 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। यह एक बड़ा ग्लोबल ईवेंट होगा जिसे पूरी ​दुनिया में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। ब्रांड के मुताबिक 1 जुलाई की रात 10 बजकर 30 मिनट पर नए नथिंग फोन की कीमत और सेल डिटेल्स से पर्दा उठाया जाएगा। गौरतलब है कि नथिंग फोन 3 की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।

Nothing Phone 3 का डिजाइन

हाल ही में Nothing ने एक शॉर्ट टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें नए Glyph Matrix डिजाइन की झलक देखने को मिली है। संभवतः कंपनी नथिंग फोन 3 में डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले का उपयोग कर सकता है, जो एक कम लागत वाली इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले तकनीक है और आमतौर पर कैलकुलेटर और घड़ियों आदि में देखी जाती है।

ASUS के AniMe Vision डिस्प्ले की तरह यह भी डिवाइस ग्राहक के लिए कस्टम एनिमेशन के जरिए अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का एक जरिया हो सकता है। माना जा रहा है कि Glyph Matrix पहले के Glyph Interface की तुलना में ज्यादा कस्टमाइजेबल हो सकता है, जिसमें विभिन्न आकारों और डिजाइन में LED लाइट्स दी गई थीं। टीजर से यह भी संकेत मिलता है कि इसमें दिखने वाले एनिमेशन सिंक्रोनाइज्ड साउंड और वाइब्रेशन इफेक्ट्स के साथ आ सकते हैं।

इसके अलावा, पहले माना जा रहा था कि Nothing Phone 3 में पिछली सीरीज की तरह ही ग्लिफ लाइटिंग सिस्टम बना रहेगा, जो इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है। लेकिन एक नए टीजर से साफ हुआ है कि इस बार फोन से यह फीचर हटाया जा सकता है।

Nothing Phone (3) की कीमत (लीक)

लीक के अनुसार Nothing Phone (3) की शुरुआती कीमत $799 होगी। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 68,000 रुपये के करीब है। यह मोबाइल के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट बताया गया है। इसी तरह फोन के 16GB RAM + 512GB Storage का प्राइस $899 बताया गया है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 76,000 रुपये के करीब है। इस बात को तो कंफर्म कहा जा सकता है भारत में फोन की कीमत ग्लोबल से काफी कम होगी।

nothing-phone-3-design-teased

Nohting Phone 3 की स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

  • 6.7-inch 1.5k OLED screen
  • Snapdragon 8s Gen 4
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP triple-lens camera (wide, ultra-wide, and 3x zoom lenses)
  • 50MP Selfie Camera
  • 5,150mAh Battery
  • 100W SUPERVOOC

डिस्प्ले

लीक हुई जानकारी के अनुसार, Nothing Phone (3) फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1920Hz PWM डिमिंग और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। यह पूर्व मॉडल के 1600 निट्स के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड हो सकता है। वहीं, Nothing की पहचान बन चुका Glyph Matrix डिजाइन एक बार फिर नजर आएगा, जो फोन को अलग स्टाइल देगा।

परफॉर्मेंस

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, Nothing Phone (3) में Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। डिवाइस ने सिंगल-कोर राउंड में 2,076 और मल्टी-कोर राउंड में 6,577 अंक हासिल किए हैं। वहीं, Nothing के CEO Carl Pei के मुताबिक, नया चिपसेट CPU परफॉर्मेंस में 36%, GPU में 88% और NPU में 60% तक का बेहतर होगा। यानी यूजर्स को इस पर Nothing Phone (3) में और भी स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस मिल सकता है। इसके अलावा आपको याद दिला दें कि कंपनी ने Nothing Phone (2) में Snapdragon 8+ Gen 1 चिप दिया था।

कैमरा

Nothing Phone (3) में क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 50MP का मेन सेंसर OIS के साथ दिया जा सकता है। यही नहीं मेन सेंसर को 50MP अल्ट्रावाइड, 3x पेरिस्कोप जूम लेंस के साथ जोड़ा जा सकता है। वहीं, एक फ्रंट कैमरा शामिल होगा। जिसके लेंस की जानकारी अभी नहीं मिली है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन को पावर देने के लिए लिए इसमें 5,150mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, इसे चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, दो साल पहले आए Nothing Phone 2 में कंपनी ने 4,700mAh की बैटरी 45वॉट चार्जिंग स्पीड के साथ दी थी। इसलिए अगर कंपनी Phone 3 में 100 वॉट फास्ट चार्जिंग देती है तो यह काफी बड़ा अपग्रेड होगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम

फोन में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है, जिसके साथ Nothing OS 3.5 देखने को मिल सकता है। वहीं, कंपनी इस बार सॉफ्टवेयर सपोर्ट को भी अपग्रेड कर सकती है। बताया गया है कि यूजर्स को 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। जबकि पिछली बार ये 3+4 साल तक सीमित रखे गए थे।

Note: ऊपर बताए गए स्पेसिफिकेशन्स हमने अपने अनुमान और लीक के आधार पर लिखी हैं। ऐसे में लॉन्च के वक्त इनमें बदलाव भी देखा जा सकता है। लेकिन अपने पाठकों को Nothing Phone 3 से जुड़ी सटीक जानकारी देने के लिए हम हर नई जानकारी सामने आते ही इस लेख को भी अपडेट करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here