
पोको ने पिछले हफ्ते अपनी एफ7 सीरीज का विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में POCO F7 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। जिसकी सेल आज से इंडियन मार्केट में शुरू हो गई है। बता दें कि यह फोन अपने तगड़े स्पेसिफिकेशंस के चलते चर्चा में बना हुआ है। इसमें ग्राहकों को Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 12GB रैम, 512GB स्टोरेज, 6.83 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 7,550mAh बड़ी बैटरी जैसी कई खूबियां मिलती हैं। आइए, आगे कीमत, पहली सेल के ऑफर और फुल फीचर्स को विस्तार से जानते हैं।
POCO F7 कीमत, ऑफर्स और सेल
- पोको ने इंडियन मार्केट में F7 स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है जिसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये है। जबकि बड़ा मॉडल 12GB रैम + 512GB स्टोरेज 33,999 रुपये का है।
- अगर आप POCO F7 5G स्मार्टफोन को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो ब्रांड द्वारा 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट एचडीएफसी, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक पर मिल जाएगा। या फिर 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस प्राप्त किया जा सकता है।
- ब्रांड ने यह भी ऐलान किया है कि ग्राहकों को एडिशनल 1 साल की वारंटी और एक साल तक स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी।
- कलर ऑप्शन की बात करें तो यह मोबाइल Frost White, Phantom Black और Cyber Silver Edition में आता है।
- यदि आप POCO F7 को खरीदना चाहते हैं तो यह ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart पर उपलब्ध है।
| वैरियंट | कीमत | ऑफर कीमत |
| 12GB रैम + 256GB स्टोरेज | 31,999 रुपये | 29,999 रुपये |
| 12GB रैम + 512GB स्टोरेज | 33,999 रुपये | 31,999 रुपये |
POCO F7 स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
POCO F7 में 6.83 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका रिजॉल्यूशन 2772 x 1280 पिक्सल है और यह 480Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक जाती है और इसमें HDR10+ सपोर्ट भी मौजूद है। स्क्रीन को सुरक्षा देने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i है।
प्रोसेसर
POCO F7 फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जो Adreno GPU के साथ आता है।
रैम और स्टोरेज
POCO F7 दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है जिसमें 12GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज शामिल हैं।

सॉफ्टवेयर
फोन Android 15 पर आधारित HyperOS 2 कस्टम इंटरफेस के साथ आता है। कंपनी ने 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। इसमें Circle-To-Search, Gallery AI, AI Notes, Real-time AI Interpreting और AI Recorder जैसे कई AI फीचर्स शामिल हैं।
कैमरा
POCO F7 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
डिवाइस में 7,550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही यह 22.5W की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
अन्य फीचर्स
POCO F7 में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, 6000mm² डुअल-लूप 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।











