
नथिंग ब्रांड का सबसे ताकतवर और महंगा स्मार्टफोन Nothing Phone (3) आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में लाया गया है जिसकी कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती है। यह पहली बार है जब नथिंग का फोन इतने हाई प्राइस पर लाया गया है। ऐसे में सवाल उठना वाज़िब है कि आखिर नए नथिंग फोन 3 में क्या खास है। आगे हमने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर मोबाइल की 10 खूबियों का जिक्र किया है जिसे पढ़कर आप नए Nothing Phone 3 के बारे में जान पाएंगे।
Nothing Phone 3 की 10 खूबी
डिजाइन
नथिंग फोन (3) को Glyph Matrix ‘रेड रिकॉर्डिंग लाइट’ वाले डिजाइन पर लाया गया है। यह ट्रांसपेरेंट फोन है जिसके बैक पैनल पर 489 माइक्रो एलईडी लगाई गई है। ये लाइट्स नोटिफिकेशन पर चमकती भी हैं और साथ ही कई तरह के एनिमेशन भी दिखाती है। बैक पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus की प्रोटेक्शन भी दी गई है।
डिस्प्ले
नथिंग फोन (3) में 1260 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5k डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन flexible AMOLED पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है जिसकी सुरक्षा के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

परफॉर्मेंस
Nothing Phone (3) स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Qualcomm Snapdragon 8S Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह मोबाइल सीपीयू में 3.0GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
यह नथिंग का नया स्मार्टफोन Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर काम करता है। कंपनी का कहना कि सितंबर तक इसे Android 16 की अपडेट मिल जाएगी। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 5 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त होगी।

मेमोरी
नथिंग फोन 3 भारतीय बाजार में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB Storage दी गई है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 16GB RAM के साथ 512GB Storage सपोर्ट करता है।
बैक कैमरा
यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, एफ/2.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 114˚ FOV की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है।

फ्रंट कैमरा
सिर्फ रियर सेंसर्स ही नहीं बल्कि नथिंग फोन (3) के फ्रंट कैमरा को भी कंपनी ने एडवांस बनाया है। यह मोबाइल फोन 50MP Selfie Camera सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा से भी यूजर 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।
बैटरी
सबसे पहले तो बता दें कि बैटरी के मामले में कंपनी ने Nothing Phone (3) के इंडियन मॉडल पर कुछ ज्यादा मेहरबानी दिखाई है। दरअसल पूरी दुनिया में जहां इसे 5,150mAh बैटरी पर पेश किया गया है वहीं भारत में नथिंग फोन 3 5,500mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ है।

चार्जिंग
फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन में 65W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि तकरीबन 54 मिनट में ही इसे 1 से 100% तक फुल चार्ज किया जा सकता है। साथ ही यह स्मार्टफोन 15W wireless चार्जिंग, 7.5W reverse वायर्ड और 5W reverse वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी
यह मोबाइल फोन 19 5G Bands सपोर्ट करता है भारत में सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के नेटवर्क पर स्मूथ और फास्ट काम कर सकते हैं। वहीं कनेक्टिविटी के लिए नथिंग फोन 3 में एडवांस Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल NFC तकनीक से लैस है।

Nothing Phone 3 प्राइस, सेल और ऑफर
- 12GB RAM + 256GB Storage – ₹79,999
- 16GB RAM + 512GB Storage – ₹89,999
नथिंग फोन (3) इंडिया में 12जीबी रैम और 16जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिसकी क्रमश: 79,999 रुपये और 89,999 रुपये है। शुरुआती सेल में बैंक कार्ड डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ इन दोनों वेरिएंट्स को 62,999 रुपये और 72,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Nothing Phone 3 की सेल 15 जुलाई से शुरू होगी। स्पेशल लॉन्च ऑफर तहत मोबाइल प्री-बुक करने पर 14,999 रुपये का Nothing Ear फ्री में मिलेगा। इसी तरह प्री-ब्रकिंग करने वाले लोगों को Nothing Phone (3) पर 1 साल की एक्स्ट्रा एक्सटेंडेड वारंटी प्राप्त होगी। यह नया नथिंग फोन 24 महीने की No-Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा।





















