इस Tri-Fold फोन में है टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन, Tecno ने पेश किया फैंटम अल्टीमेट जी फोल्ड कॉन्सेप्ट

Join Us icon
Highlights

  • फोल्ड होने पर डिवाइस 11.49mm और अनफोल्ड होने पर मात्र 3.49mm का है।
  • इसमें इनोवेटिव G-स्टाइल डिजाइन इनवर्ड डुअल फोल्डिंग डिस्प्ले है।
  • इसका 9.94-इंच क्रीज-फ्री डिस्प्ले टैबलेट जैसा अनुभव देता है।

TECNO ने अपना लेटेस्ट और सबसे अलग Tri-Fold कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन TECNO PHANTOM Ultimate G Fold Concept पेश कर दिया है। इसमें आपको टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन देखने को मिलती है। इसमें इनवर्ड फोल्डिंग G-स्टाइल डिजाइन है, जिससे इसका प्राइमरी डिस्प्ले दो बार अंदर की ओर मुड़ता है। इससे स्क्रीन को स्क्रैच और डैमेज से सुरक्षा मिल जाती है। इसमें कई दमदार फीचर्स भी हैं। आइए, आगे अनोखे फोन की डिटेल्स जानते हैं।

TECNO PHANTOM Ultimate G Fold Concept की डिटेल्स

  • TECNO PHANTOM Ultimate G Fold Concept में सेकेंडरी कवर डिस्प्ले भी दिया गया है जो आपको जरुरी जानकारी ऊपर ही देने में सक्षम है।
  • PHANTOM Ultimate G Fold में कस्टम-इंजीनियर्ड डुअल-हिंग तकनीक है जिसमें एक छोटा वॉटरड्रॉप हिंग और एक बड़ा प्राइमरी हिंग उपयोग हुआ है। जब डिवाइस फोल्ड होता है, तो छोटा हिंग स्क्रीन के राइट साइड को बिना किसी गैप के अंदर की ओर मोड़ता है, जबकि बड़ा हिंग बचे हुए हिस्से को ऊपर से फोल्ड करने में मदद करता है। इसका सेल्फ-लॉकिंग मैकेनिज्म इसे सुरक्षित भी बनाता है।
  • बड़े हिंग में लगे डुअल-कैमरा डिजाइन से यह डिवाइस मल्टी-एंगल होवरिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे इसे आंशिक रूप से फोल्ड करके मिनी वर्कस्टेशन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे वीडियो कॉल, डॉक्यूमेंट एडिटिंग या अन्य उपयोगी काम के लिए भी यह सही साबित होगा।
  • फोन पूरी तरह से अनफोल्ड होने पर बड़ा 9.94-इंच फ्लैट डिस्प्ले और क्रीज-फ्री एक्सपीरियंस देता है। इसके साथ ही डिवाइस जेब में रखने लायक स्मार्टफोन से एक टैबलेट साइज के रूप में बदला जा सकता है।
  • TECNO PHANTOM Ultimate G Fold Concept की फोल्डेड थिकनेस मात्र 11.49mm है, जो कई डुअल-फोल्ड स्मार्टफोन जितना ही पतला है। वहीं, जब यह पूरी तरह से ओपन होता है, तो इसकी मोटाई सिर्फ 3.49mm है। ब्रांड का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन है। यह डिजाइन 2000 MPa की अल्ट्रा-हाई-स्ट्रेंथ स्टील हिंग और 0.3mm मोटाई वाली टाइटन फाइबर बैक कवर जैसी अत्याधुनिक सामग्री की वजह से बना है।
  • डिवाइस में हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट, ट्रिपल कैमरा सिस्टम और 5000mAh से ज्यादा की बैटरी जैसी फीचर्स दिए गए हैं।

बताते चलें कि TECNO ने साल 2024 में PHANTOM ULTIMATE 2 नामक अल्ट्रा-थिन ट्रिपल-फोल्ड फोन बनाया था जिसे MWC 2025 में दिखाया गया था। वहीं, अब PHANTOM Ultimate G Fold Concept आ गया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह डिवाइस MWC 2026 में शोकेस होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here