
Xiaomi अपनी फ्लैगशिप 15T सीरीज को लेकर चर्चा में है। इसमें Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro जैसे दो मॉडल्स के आने की उम्मीद है। लेटेस्ट लीक से दोनों डिवाइस के वेरिएंट्स, कलर ऑप्शंस और यूरोपियन कीमत की जानकारी मिली है। जो एक्सपर्टपिक और टिप्स्टर सुधांशु के जरिए दी गई है। आइए, आगे आपको मोबाइल्स से जुड़ी डिटेल्स बताते हैं।
लीक के अनुसार, Xiaomi 15T सिंगल स्टोरेज मॉडल में आ सकता है। जिसमें 12GB + 256GB स्टोरेज शामिल किया जा सकता है। इसकी कीमत €649 (लगभग 58,000 रुपये) हो सकती है। यह फोन Black, Grey और Gold कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया जा सकता है। यदि बात करें Xiaomi 15T Pro की तो यह दो वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। इसके 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत €799 (लगभग 71,000 रुपये) और 12GB + 512GB की कीमत €899 (लगभग 80,000 रुपये) रखी जा सकती है। कलर्स के मामले में यह भी Black, Grey और Gold में सेल हो सकता है। हालांकि, भारत में टैक्स स्ट्रक्चर और मार्केट पोजिशनिंग अलग होने के कारण कीमत कम होने का अनुमान है।
खूबियों की बात करें तो कैमरा अपग्रेड्स इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है। पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 15T Pro में दमदार ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जिसमें 50MP OmniVision OVX9100 प्राइमरी सेंसर, 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो लेंस और 13MP OmniVision OV13B अल्ट्रावाइड कैमरा लगाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए Samsung S5KKDS फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। Xiaomi 15T भी काफी हद तक Pro मॉडल जैसा ही रह सकता है, लेकिन इसमें प्राइमरी कैमरे के तौर पर 50MP OmniVision OVX8000 सेंसर और टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस 15T Pro वैरियंट जैसे ही मिल सकते हैं। बैटरी क्षमता भी वही 5,500mAh हो सकती है, लेकिन यहां चार्जिंग स्पीड 67W होने की उम्मीद है।
शाओमी के लिए नंबर वाली T-सीरीज ने ग्लोबली अब तक अच्छा रिस्पांस दिया है उम्मीद है कि आगे भी ऐसा ही जारी रह सकता है। यह आगामी मॉडल्स प्रो और अल्ट्रा से नीचे की श्रेणी में आ सकते हैं। इसलिए इन्हें यूजर्स ज्यादा पसंद कर सकते हैं। इनके फीचर्स और संभावित कीमत के चलते यह फोंस उन यूजर्स के लिए अच्छे हो सकता हैं जो कम दाम में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं।
ब्रांड ने पूर्व में Xiaomi 14T सीरीज को सितंबर 2024 में लॉन्च किया था। इस पैटर्न को देखते हुए अब Xiaomi 15T सीरीज का ग्लोबल और यूरोपियन लॉन्च सितंबर 2025 में होने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं, इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन यदि ये फोंस यहां आते हैं तो अक्टूबर 2025 में लॉन्च संभव हो सकता है।

Xiaomi 15T सीरीज में खास प्रो मॉडल अपने फीचर्स के चलते बाजार में मौजूद OnePlus 13 और Vivo X200 जैसे मोबाइल्स को टक्कर दे सकता है। हालांकि हम असल जानकारी सामने आने के बाद ही आपको सही सुझाव दे पाएंगे। आखिर में यही कहेंगे कि यदि आपके पास नया फोन लेने के लिए समय है तो आप इस लाइनअप का इंतजार कर सकते हैं।









