
Xiaomi कथित तौर पर ग्लोबल मार्केट के लिए अपनी अफोर्डेबल फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 15T पर काम कर रहा है। इसमें Xiaomi 15T और 15T Pro शामिल हो सकते हैं। इनमें से Pro वैरियंट पहले ही IMDA सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ था। वहीं, अब डिवाइस FCC साइट पर देखा गया है जिसमें इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। इसके साथ ही सब-ब्रांड Redmi भी Redmi 15 सीरीज लेकर आ सकता है। इसमें Redmi 15 5G, Redmi 15C 5G और Redmi 15C (4G) आ सकते हैं। फिलहाल इनमें से 15 5G को IMDA और TUV वेबसाइट पर जगह मिली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 15T Pro एफसीसी लिस्टिंग
- Xiaomi 15T Pro मॉडल नंबर 2506BPN68G के साथ FCC डेटाबेस में देखा गया है।
- लिस्टिंग से इस बात की पुष्टि होती है कि डिवाइस में Wi-Fi 7, 5G, Bluetooth और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल होंगे।
- लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Xiaomi 15T Pro तीन वेरिएंट्स 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, और 12GB + 1TB में उपलब्ध हो सकता है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह डिवाइस HyperOS 2.0 के साथ आने की उम्मीद है।
Xiaomi 15T Pro स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 15T Pro संभवतः Dimensity 9400 Plus चिपसेट से लैस Redmi K80 Ultra पर आधारित हो सकता है, जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था।
- आगामी फोन में कैमरा K80 Ultra से थोड़ा अलग हो सकता है। जिसमें Samsung S5KKDS फ्रंट कैमरा और पीछे की ओर 50MP का OmniVision OVX9100 मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा लगाया जा सकता है।
- Redmi K80 Ultra में 7410mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, वहीं Xiaomi 15T Pro में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
Redmi 15 5G IMDA, TUV लिस्टिंग
- मॉडल नंबर 25057RN09G और 2505RN09E वाले Xiaomi डिवाइसेज को TUV सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म डेटाबेस में देखा गया है। साथ ही, 25057RN09G वैरियंट को IMDA डेटाबेस में भी स्पॉट किया गया है।
- पहले देखी गई IMEI डेटाबेस लिस्टिंग पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि 25057RN09G मॉडल वाला डिवाइस बाजार में Redmi 15 5G नाम से लॉन्च हो सकता है।
- हालांकि नए सर्टिफिकेशन से Redmi 15 5G के बारे में कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन FCC लिस्टिंग ने इसके कुछ कनेक्टिविटी फीचर्स का खुलासा जरूर किया था।
आखिर में आपको बताते चलें कि सर्टिफिकेशन साइट पर आने के बाद उम्मीद है कि Xiaomi 15T सीरीज और Redmi 15 लाइनअप आने वाले कुछ हफ्तों में पेश हो सकते हैं।













