
Xiaomi ने अपनी नंबर सीरीज में अब तक Xiaomi 15, Xiaomi 15 Pro, Xiaomi 15S Pro और Xiaomi 15 Ultra को पेश किया है। वहीं, अब ब्रांड अपने अगले फ्लैगशिप मॉडल्स Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro पर काम कर रहा है। इन्हें लेकर पहले भी जानकारियां सामने आई हैं। फिलहाल अपकमिंग सीरीज का प्रो वैरियंट सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर स्पॉट हुआ है। इससे ग्लोबल मार्केट में इसके लॉन्च का संकेत मिल रहा है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 15T Pro IMDA लिस्टिंग
- आप नीचे स्क्रीनशॉट इमेज में देख सकते हैं कि आने वाला Xiaomi 15T Pro (मॉडल नंबर 2506BPN68G) सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है।
- सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, यह ब्लूटूथ, वाई-फाई और एनएफसी कनेक्टिविटी सपोर्ट वाला 5जी मोबाइल फोन होगा।
- डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग (क्यूआई, डब्ल्यूपीसी) और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग (डब्ल्यूपीटी) फीचर भी होने की उम्मीद है।
- यह लिस्टिंग डिवाइस के कोर स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई और जानकारी नहीं देती है।
- पिछला मॉडल Xiaomi 14T Pro, Redmi K70 Ultra पर आधारित था। दोनों में लगभग समान खूबियां दी गई थी। जबकि 14T Pro में बेहतर कैमरे दिए गए थे।
- इसी आधार पर उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi 15T Pro चीन में लॉन्च हुए Redmi K80 Ultra पर आधारित हो सकता है। हालांकि, इसमें और भी बेहतर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है।
Redmi K80 Ultra स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Redmi K80 Ultra में 6.83-इंच की OLED LTPS स्क्रीन है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है।
- चिपसेट: डिवाइस में लेटेस्ट Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है।
- स्टोरेज और रैम: इसमें 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज है।
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में 7,410mAh की बड़ी बैटरी है जो 100W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
- कैमरा: Redmi K80 Ultra में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और OIS-सपोर्टेड 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) डुअल-कैमरा सिस्टम है।
बताते चलें कि एक हालिया लीक के अनुसार, Xiaomi 15T Pro के रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का OmniVision OVX9100 मेन कैमरा, 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल का Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसमें नया Samsung S5KKDS सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। उसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 15T Pro में 5,500mAh बैटरी होगी, जो 90W चार्जिंग सपोर्ट करेगी।





















