realme 15T 5G फोन इंडिया में लॉन्च! इसमें मिलेगी 7000mAh बैटरी, 12GB RAM और 50MP Selfie कैमरा

Join Us icon

realme 15 5G और realme 15 Pro 5G फोन की सफलता के बाद आज कंपनी ने अपने फैंस को इस सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन मॉडल भी दे दिया है। ब्रांड की ओर से इंडिया में realme 15T 5G फोन लॉन्च कर दिया गया है। बड़ी बैटरी वाला मोबाइल पसंद करने वालों को इसमें तगड़ी 7000mAh Battery मिलेगी और सेल्फी व फोटोग्राफी को शौक रखने वाले यंगस्टर्स को इसमें 50MP Selfie कैमरा और 50MP बैक कैमरा मिलेगा। इस ​नए रियलमी 5जी फोन की कीमत और ऑफर्स सहित मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹20,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹22,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹24,999

रियलमी 15टी 5जी फोन इंडिया में कुल तीन वेरिएंट्स में लाया गया है। इस मोबाइल 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोरेज और 256जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकती है जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: 20,999 रुपये और 22,999 रुपये है। वहीं यह 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 256जीबी स्टोरेज मिलती है। शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 2,000 रुपये बैंक डिस्काउंट भी देगी। realme 15T 5G फोन की सेल 6 सितंबर से शुरू होगी और इसे Flowing Silver, Silk Blue और Suit Titanium कलर में खरीदा जा सकेगा।

रियलमी 15टी 5जी फोन को 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक Dimensity 6400 Max ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह डाइमेंसिटी 6400 के ‘मैक्स’ वर्जन पर लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला स्मार्टफोन है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 4,48,625 आया था। इसे ज्यादा प्रभावशाली नहीं कहा जाएगा। सीरीज के अन्य दोनों फोन की बात करें तो रियलमी 15 में Dimensity 7300+ प्रोसेसर और रियलमी 15 प्रो Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।

realme 15T की बड़ी यूएसपी इसमें दी गई बड़ी बैटरी है। यह 5जी फोन 7000mAh Battery पर लॉन्च हुआ है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 30 मिनट का रहा है। बताते चलें कि हमारी टेस्टिंग में इससे पहले 18,999 रुपये वाला Redmi Note 14 मोबाइल 19 घंटे, 21 मिनट का और 21,999 रुपये वाला Vivo T4 स्मार्टफोन 18 घंटे, 1 मिनट का पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है।

बड़ी बैटरी के साथ ही रियलमी 15टी 5जी फोन 60वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक और 10वॉट रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। इस फोन में 1080 x 2372 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो AMOLED पैनल पर बनी है। फोन स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फास्ट स्क्रॉलिंग के साथ ही इसमें आउटडोर विजिबिलिटी भी सही मिल जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 15टी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह मोबाइल शानदार फोटोग्राफी रिजल्ट दे देगा।

realme 15T की ओवरॉल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के हिसाब से देखें तो बड़ी बैटरी और 50एमपी सेल्फी सेंसर इसे बजट में मौजूद बेस्ट ऑप्शन्स में से एक बनाते हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर फोन के प्रोसेसर से ज्यादा उम्मीदें नहीं लगाई जा सकती है। यह नॉर्मल टास्क में तो अच्छा परफॉर्म कर देगा लेकिन हैवी गेमिंग के दौरान लैग या हीट जैसी समस्या देखने को मिल सकता है।

अगर अन्य विकल्पों की बात करें तो ​इसी प्राइस सेगमेंट में Vivo Y400 Pro, Honor X9c, Infinix GT 30 और Vivo T4R जैसे स्मार्टफोंस को भी कंसीडर किया जा सकता है। वीवो वाई400 प्रो में 90W चार्जिंग, Dimensity 7300 प्रोसेसर और 4500nits AMOLED स्क्रीन मिलती है। वहीं ऑनर एक्स9सी में तगड़ी 6,600mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मिलता है। इसी तरह Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करने वाले इनफि​निक्स फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट व वीवो टी4आर में Curved AMOLED मिलेगी।

realme 15T Price
Rs. 29,199
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here