100GB डाटा मिलेगा 50 दिन! फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ सिर्फ 347 रुपये में धाकड़ प्लान ले आई यह कंपनी

Join Us icon

बीएसएनएल पिछले कुछ सालों से लगातार लोगों के कटाक्ष का शिकार हो रही थी। जब Reliance Jio और Airtel ने अपने ​रिचार्ज प्लान महंगे किए तो लोगों ने बीएसएनएल का साथ थामा था। अब BSNL 4G लॉन्च के साथ ही मोबाइल यूजर्स को कम रेट में बेहतरीन सर्विस मिलने लगी है। अपने ग्राहकों के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड एक और 347 रुपये का सस्ता प्लान लेकर आई है जिसके डिटेल्स आप आगे पढ़ेंगे।

बीएसएनएल की ओर से 347 रुपये का प्लान पेश किया गया है जो 50 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्रीपेड प्लान है जो डेढ़ महीने से भी ज्यादा चलेगा। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो मोबाइल यूजर्स को इसमें हर दिन 2जीबी डाटा मिलेगा। प्रतिदिन 2जीबी (2GB Data/Day) के हिसाब से पूरी प्लान में बीएसएनएल कस्टमर्स कुल 100जीबी डाटा का लाभ ले पाएंगे।

इंटरनेट डाटा के साथ ही कंपनी की ओर से अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। ये कॉल पूरी तरह से मुफ्त रहेगी जिनका इस्तेमाल ऑन-नेटवर्क और ऑफ-नेटवर्क दोनों नंबरों पर किया जा सकेगा। फ्री कॉलिंग की सुविधा के साथ ही ग्राहकों को हर दिन 100 एसएमएस भी प्राप्त होंगे। इन एसएमएस को लोकल व एसटीडी, किसी भी नंबर पर निशुल्क भेजा जा सकेगा।

अगर हम Jio के 349 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी डेली 2जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100एसएमएस दिए जाते हैं। पूरे प्लान में 56जीबी इंटरनेट। अगर बीएसएनएल से तुलना करें तो यूजर्स को BSNL के प्लान में 22 दिनों वैघता अधिक मिल रही है जिसे कम नहीं कहा जाएगा।

Airtel के 349 रुपये वाला प्लान पर नजर डालें तो यह भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। एयरटेल ग्राहकों को इसमें 1.5GB Data/day मिलता है। यह जियो द्वारा दिए जा रहे 2GB Data से कम है। पूरे प्लान में एयरटेल कस्टमर्स कुल 42जीबी 5जी डाटा यूज कर पाएंगे।

कंपैयर करके देखें तो Airtel और Jio 5G डाटा देते हैं जब्कि बीएसएनएल 4G नेटवर्क पर काम करता है। जियो ग्राहकों को एयरटेल यूजर्स की तुलना में ज्यादा इंटरनेट मिलेगा। वहीं अगर आपके एरिया में 5जी व 4जी स्पीड में ज्यादा अंतर नहीं है तो बीएसएनएल का 100जीबी डाटा वाला प्लान फायदेमंद साबित होगा। इसी तरह यदि आपको ज्यादा वैलिडिटी चाहिए तो बीएसएनएल काम आ सकता है।

पाठकों को बता दें कि BSNL 4G पूरे देश में रोलआउट हो चुका है। इस अवसर पर कंपनी ने 92,600 नए मोबाइल टावर भी शुरू किए हैं। यानी पहले जिन इलाकों में बीएसएनएल सिग्नल नहीं आते थे या नेटवर्क की समस्या रहती थी, वहां पर बीएसएनएल की सर्विस सही काम करेगी। बताया जा रहा है बीएसएनएल 4जी नेटवर्क के जरिए 26,700 से ज्यादा गांवों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here