
आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स को लेकर अब तक ऐसी खबरें सामनें आती रही है जिनमें फोन के खाली बॉक्स या कोई डिफेक्टेड सामान डिलीवर कर दिया जाता है। लेकिन अब फोन की डिलीवरी को लेकर ऐसा चौंकाने वाला मामला सामनें आया है जिसमें सामान देर से पहॅुंचाने पर डिलिवरी बॉय को चाकुओं से बुरी तरह जख्मी कर नाले में फेंक दिया। यह हैरान कर देने वाली घटना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घटी है जहां देश की प्रसिद्ध शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के डिलिवरी बॉय को लेट हो जाने की वजह से मार मार कर अधमरा कर दिया।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी दिल्ली में रहने वाली 30 वर्षीय महिला कमल दीप ने फ्लिपकार्ट के डिलिवरी बॉय पर चाकूओं से बुरी तरह गोद डाटा क्योंकि वह उसका स्मार्टफोन डिलीवर करने में लेट हो गया था। डिलिवरी बॉय का नाम केशव था जिसकी उम्र 28 वर्ष थी। प्राप्त जानकारी अनुसार कमलदीप ने फ्लिपकार्ट से करीब 11 हजार की कीमत वाला एक स्मार्टफोन आॅर्डर किया था। फ्लिपकार्ट से फोन की डिलिवरी करने में देरी हो गई तो इसका गुस्सा कस्टमर ने डिलिवरी बॉय पर निकाला।
There was an unfortunate attack on one of our delivery boys recently. We are working to ensure that he gets the best medical care and recovers soon. As an organisation we are committed to do everything for his health and his family's well being.
— Flipkart (@Flipkart) March 29, 2018
खबर के अनुसार डिलिवरी बॉय केशव जैसे ही आॅर्डर लेकर बताए गए पते पर पहॅुंचा तो कस्टमर कमलदीप ने उसे खूब डाटा। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई तो महिला अपने किचन से चाकू निकाल लाई और केशव पर 20 बार चाकू से वार किया। इस काम में कमलदीप के भाई ने भी उसका साथ दिया और केशव को पीट कर उसके हाथ जूते के फीतो से बांध दिए और उसका गला घोंट कर जान से माने की कोशिश भी की।
अब बनेगी देसी फेसबुक, महिंद्रा ग्रुप ने की घोषणा, जानें पूरा मामला
यह दिल दहला देने वाली खौफनाक घटना यही खत्म नहीं हुई। खबर के अनुसार केशव को बांध कर कमलदीप उसके उपर बैठ गई और उसके शरीर पर 20 बार चाकूओं से वार किया। केशव जब बेहोश हो गया तो दोनों भाई बहन ने केशव को मरा समझकर उसके 40 हजार रुपये निकाल लिए तथा रात होने पर उसे पास के नाले में फेंक दिया।
केशव को नाले में पड़ा देख किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में खबर दी तब मौके पर पहॅुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि पुलिस ने कमल दीप और उसके भाई जीतेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है लेकिन यह घटना आम आदमी के साथ साथ शॉपिंग साइट्स के लिए भी हैरान कर देने वाली है।
जियो यूजर्स के लिए फ्री हुआ जियो प्राइम मेंबरशिप, जानें 10 खास बातें
केशव के साथ हुए हादसे पर फ्लिपकार्ट ने ट्वीट कर शोक जताया है तथा केशव के जल्द ठीक होने की कामना की है। यह घटना एक और जहां क्राइम ग्राफ के नाम पर चौकाती है वहीं शॉपिंग साइट से जुड़े लोगों व डिलिवरी बॉय के लिए भी बेहद डरावनी और उनकी सुरक्षा के लिए चिंताजनक है।


















