22 दिसंबर को पेश होगी नई Nova 15 series, लॉन्च हो सकते हैं तीन शानदार स्मार्टफोन मॉडल

Join Us icon

चाइना का फेमस टेक ब्रांड Huawei अपने नए स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह ‘नोवा 15 सीरीज’ पेश करने जा रही है। आने वाली 22 दिसंबर को इसे चीन में लॉन्च कर दिया गया जाएगा जिसके तहत Huawei Nova 15, Nova 15 Pro और Nova 15 Ultra लाए जा सकते हैं। यह स्मार्टफोन सीरीज सबसे पहले चाइना मार्केट में ही उतारी जाएगी जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Huawei Nova 15 series 22 दिसंबर को चाइना में लॉन्च होगी। इस दिन कंपनी बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जो स्थानिय समयानुसार दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। यह टाइम इंडिया में दिन के 12 बजे का होगा। फिलहाल कंपनी की ओर से सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन चर्चा है कि 22 दिसंबर को हुआवई नोवा 15, नोवा 15 प्रो और नोवा 15 अल्ट्रा चीन में लॉन्च हो सकते हैं। फिलहाल इस बात के आसार बेहद कम ही नजर आ रहे हैं कि ये फोन इंडियन मार्केट में आएंगे या नहीं।

कंपनी की ओर से नोवा 15 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स अभी शेयर नहीं की गई है लेकिन विभिन्न लीक्स में Huawei Nova 15, Nova 15 Pro और Nova 15 Ultra की कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि ये तीनों मोबाइल 5,700mAh बैटरी के साथ लाए जाएंगे। मौजूद बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह अपकमिंग हुआवई नोवा सीरीज फोंस की यह बैटरी कम लग रही है। हॉं, अगर ये स्लीम थिकनेस वाले कॉम्पैक्ट फोन बनकर आ रहे हैं तो छोटी बैटरी दिए जाने का कारण समझा जा सकता है।

लीक की मानें तो हुआवई नोवा 15 और नोवा 15 प्रो को कंपनी के ही Kirin 8020 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.28GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हुआवई नोवा 15 अल्ट्रा को 2.5गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड पर प्रोसेस करने वाले Kirin 9010S चिपसेट पर लाया जा सकता है।

huawei-nova-14-vitality-edition-launched-china-price-specs
Huawei nova 14

स्क्रीन साइज की बात करें तो लीक के मुताबिक Huawei Nova 15 को कंपनी 6.7-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च करेगी। वहीं Huawei Nova 15 Pro और Ultra को 6.84-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये तीनों स्मार्टफोन 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेंगे और इनमें LTPO OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हुआवई नोवा 15 को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं हुआवई नोवा 15 प्रो और नोवा 15 अल्ट्रा में कंपनी 50 मेगापिक्सल डुअल सेल्फी सेंसर दे सकती है। वहीं सीरीज के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। यह कैमरा सेटअप सीरीज के प्रो मॉडल्स का बताया जा रहा है।

जैसी कि हमने पहले ही बताया हुआवाई नोवा 15 सीरीज इंडिया में अभी लॉन्च नहीं होगी। लेकिन इस सीरीज में शामिल होने वाले सभी स्मार्टफोंस के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की कंफर्म जानकारी के लिए 22 दिसंबर का इंतजार करना होगा। 91मोबाइल्स पर लेटेस्ट मोबाइल न्यूज पढ़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here