Honor Play 10A 5G चीन में लॉन्च, सस्ते में मिलेगा 90Hz डिस्प्ले और 5300mAh बैटरी

Join Us icon

Honor ने होम मार्केट चीन में नया बजट स्मार्टफोन Honor Play 10A 5G लॉन्च किया है। यह डिवाइस एंट्री-लेवल सेगमेंट में उतारा गया है और कम प्राइस में 5G कनेक्टिविटी, बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ जैसे कई फीचर्स प्रदान करता है। बता दें कि Play 10A 5G का मॉडल नंबर NLA-AN00 है, जो हाल ही में लॉन्च हुए Honor Play 60A से मिलता जुलता है, जिससे उम्मीद है कि नया फोन Play 60A का ही रीब्रांडेड वर्जन बनकर आया है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Honor Play 10A 5G में 6.75-इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले मिलता है। इस पर HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसमें नेचुरल लाइट आई प्रोटेक्शन, ई-बुक मोड और लो-लाइट कम्फर्ट जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिससे लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर आंखों पर कम असर पड़ता है।

परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है और ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह लेटेस्ट MagicOS 9 पर काम करता है। इसके लिए 4GB RAM+128GB और 6GB RAM+128GB जैसे दो मेमोरी ऑप्शंस मिलेंगे।

Honor Play 10A 5G फोन में 5300mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, सिर्फ 10% बैटरी रहने पर भी यह डिवाइस 65 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम और करीब 3.4 घंटे का टॉकटाइम दे सकता है। जो इसे रेगुलर उपयोग के लिए अच्छा विकल्प बना सकता है।

कैमरा की बात करें तो Honor Play 10A 5G में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए सही लग सकता है।

फोन का डिजाइन भी काफी स्लिम है, जिसकी मोटाई 7.89mm है और वजन 186 ग्राम रखा गया है। इसके अलावा इसमें माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट, फेस रिकग्निशन, USB Type-C पोर्ट, डुअल नैनो सिम सपोर्ट, शॉक-रेसिस्टेंट बॉडी, नकल स्क्रीनशॉट और डायनामिक कैप्सूल जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

Honor Play 10A 5G को चीन में Lake Blue, Blue Sky और Ink Rock Black कलर ऑप्शंस में उतारा गया है। इसकी कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए 799 युआन यानी करीब 10,200 रुपये है। जबकि 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट 899 युआन यानी तकरीबन 11,400 रुपये का है। वहीं, इसके ग्लोबल या भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Honor Play 10A 5G उन यूजर्स के लिए सही साबित हो सकता है। जो कम बजट में 5G, बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ की तलाश में हैं। इसका मुकाबला Redmi 14C 5G, Realme Narzo 80 lite 5G और iQOO Z10 Lite जैसे बजट स्मार्टफोंस से हो सकता है।

यदि आप चीन में हैं और सस्ता 5जी स्मार्टफोन लेने की इच्छा है तो Honor Play 10A 5G अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप इसे खरीद सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here