Nothing Phone (4) नहीं होगा लॉन्च, जानें कारण

Join Us icon

Nothing ब्रांड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी के CEO और ब्रांड हेड Carl Pei ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि साल 2026 में Nothing कोई भी नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च नहीं होगा। इसका मतलब है कि इस साल Nothing Phone (4) देखने को नहीं मिलेगा। यानी ग्राहकों को यूनिक फ्लैगशिप एक्सपीरियंस की कमी हो सकती है। आइए, आगे आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Carl Pei ने यह जानकारी अपने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म YouTube पर दी है। जारी किए गए वीडियो में उन्होंने Nothing की प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी को लेकर खुलकर बताया है। ब्रांड हेड के अनुसार, कंपनी हर साल सिर्फ परंपरा निभाने के लिए नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने में विश्वास नहीं रखती है। Nothing का फोकस ऐसे प्रोडक्ट्स पर है जो वाकई में बड़ा और मायने रखने वाला अपग्रेड लेकर आएंगे। इसी सोच के चलते Nothing Phone (3) को लंबा लाइफसाइकल दिया जा रहा है और Phone (4) की लॉन्चिंग को फिलहाल टाल दिया गया है।

nothing phone 3

Nothing की यह रणनीति नई नहीं है। इससे पहले भी कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के बीच लंबा गैप रखा है। Nothing Phone (2) के बाद Phone (3) को लॉन्च होने में करीब दो साल का समय लगा था। ब्रांड इसी पैटर्न को फॉलो करते हुए फ्लैगशिप सेगमेंट में जल्दबाजी करने के बजाय क्वालिटी और लॉन्ग-टर्म एक्सपीरियंस पर ध्यान देना चाहता है।

हालांकि, फ्लैगशिप फोन न आने का मतलब यह नहीं है कि Nothing 2026 में कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगा। Carl Pei ने साफ तौर पर कंफर्म किया है कि कंपनी Nothing Phone (4a) सीरीज को लॉन्च करेगी। इस लाइनअप में मटेरियल क्वालिटी, डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस में बड़े सुधार देखने को मिलेंगे। जिससे यह Nothing की मिड-रेंज स्ट्रैटेजी का अगला बड़ा कदम साबित हो सकता है।

वीडियो में सॉफ्टवेयर को लेकर भी अहम जानकारी दी गई है। Carl Pei ने Essential Space फीचर पर बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में ग्राहक इसकी मदद से अपने खुद के कस्टम विजेट्स बना सकेंगे। यह फीचर फिलहाल अल्फा स्टेज में है और जल्द ही इसे बीटा वर्जन में ले जाया जाएगा। यानी Nothing OS को और ज्यादा पर्सनल और स्मार्ट बनाने पर कंपनी का फोकस हो सकता है।

Nothing Phone (3a) Price Leak

Nothing Phone (4a) सीरीज को लेकर अब तक सामने आई जानकारियों के मुताबिक, इसके दोनों मॉडल रेगुलेटरी पप्लेटफोर्म पर सामने आ चुके हैं। बेस Nothing Phone (4a) को IMEI लिस्टिंग और UAE की TRDA सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर A069 के साथ देखा गया है। वहीं, Nothing Phone (4a) Pro को EU की EPREL डेटाबेस पर स्पॉट किया जा चुका है। जहां इसके 5,080mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी भी मिली है। इसके अलावा, यह फोन भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी मॉडल नंबर A069P के साथ सामने आया है। जो इसके इंडिया में आने का संकेत है।

Nothing Phone (4a) सीरीज के बाकी स्पेसिफिकेशंस को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज़ को 2026 की पहली तिमाही यानी मार्च से पहले लॉन्च किया जा सकता है। यदि आप भी आगामी सीरीज लेने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इस लाइनअप से जुड़ा अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here